Uttarakhand Board result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, कैसे करें चेक, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Uttarakhand Board result: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देने वाले करीब दो लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्रों का सुबह 11:30 बजे परीक्षाफल घोषित होगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा।

Uttarakhand Board result 10 and 12 When will result come how to check complete information process

उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में परीक्षाफल समिति की सुबह 10 बजे बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने की। सभापति ने बताया 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। परीक्षाफल सुबह 11:30 बजे घोषित होगा।

इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 के बीच हुई थी। 2,10,354 स्टूडेंट्स ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा दी। . उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं
  • हाईस्कूल या इंटरमीडिएट जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर टाइप करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट मार्कशीट स्क्रिन पर आ जाएगी।
  • डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट निकालें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+