Uttarakhand Board Exam 2020: 20 से 23 जून के बीच होंगी उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा

रुद्रपुर। Uttarakhand Board Exams 2020: कोरोना वायरस के उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की घोषणा 5 जून को कर दी है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक, 20 से 23 जून के बीच में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षाओं से पहले 19 जून तक सभी स्कूलों को सैनिटाइज कराया जाएगा।

Uttarakhand Board Exam: papers of class 10th and 12th to be held from 20th-23rd June

रखना होगा इस बात का ध्‍यान
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने साफ किया कि परीक्षाओं से पहले स्कूलों का पूरा सैनिटाइजेशन होगा और जिसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन के लिए 15 से 19 जून की डेड लाइन तय की गई है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक कंप्लीट सैनिटाइजेशन के बाद ही स्कूलों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसलिए बच्चों के माता-पिता घबराएं नहीं, क्‍योंकि बच्चों की सेहत सरकार की प्राथमिकता में हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा ध्यान: शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि कोई भी बच्चा कोरोना संक्रमित न हो इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्‍यान रखा जाएग। बच्चों को पहले से ज्यादा दूरी पर बैठाया जाएगा। शिक्षकों के साथ ही कर्मचारियों और परीक्षा देने वाले बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही परीक्षा से पहले और बाद में बच्चों का आपस में झुंड बनाकर बात करना भी प्रतिबंधित होगा। इसके अलावा हर पाली की परीक्षा के बाद सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

इन विषयों की होनी है परीक्षाएं
हाई स्कूल में गणित, उर्दू, पंजाबी, बंगाली और संस्कृत विषय की परीक्षाएं होनी हैं। जबकि इंटरमीडिएट में संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, जीव विज्ञान, कृषि, गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र, कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नपत्र, भूगोल, भूगर्भ विज्ञान की परीक्षाएं शेष हैं।

कोविड-19 के चलते स्थगित हुई थी परीक्षाएं
बता दें कि देश भर में फैली महामारी कोरोना वायरस की वजह से तमाम राज्यों ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। वहीं अब जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट मिल रही है, वैसे-वैसे राज्य अब बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसके तहत हाल ही में गोवा ने परीक्षाएं शुरू कर दी थीं। वहीं इनके अलावा कई अन्य राज्यों ने भी परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+