उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित करने की तारीख का ऐलान, जानिए कब आएंगे परीक्षाफल

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित होगा। उत्तराखंड बोर्ड एक साथ 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड की परीक्षाएं पूरी होने के बाद 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेगा। इसके बाद 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होगा।

Uttarakhand Board announces date declaration 10th and 12th results know when the results will come

27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद 29 केंद्रों में 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। जिसमें एक लाख 13 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसमें हाईस्कूल में 6,90,564 और इंटरमीडिएट में 4,47,696 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के काम के लिए 3,574 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है।

15 दिन के भीतर मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 15 दिन के भीतर मूल्यांकन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 1,993 और इंटरमीडिएट में 1,581 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। इससे पूर्व प्रदेश के सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों एवं पर्यवेक्षकों की 22 मार्च को ऑनलाइन बैठक होगी।

मूल्यांकन केंद्रों से दो-दो मास्टर ट्रेनर को ट्रेनिंग
चुनाव आयोग की ओर से जिन मूल्यांकन केंद्रों का अधिग्रहण कर लिया गया था। विभाग की ओर से उनके स्थान पर दूसरे मूल्यांकन केंद्र बना लिए गए हैं। हर मूल्यांकन केंद्रों से दो-दो मास्टर ट्रेनर को आज प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मूल्यांकन के संबंध में निर्देश दिए गए। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं इस बार परीक्षा में रजिस्टर्ड किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+