Uttarakhand BJP: प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष, राहुल गांधी को दिया यात्रा पर आने का न्यौता
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी को भी कपाटोद्घाटन के अवसर पर आने का न्यौता दिया,कहा कि उनकी और उनके नेताओं की आंखों में लगा आपदा में राजनैतिक अवसर तलाशने का चश्मा उतर सके।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चार धाम यात्रा तैयारियों को लेकर संतोष जताते हुए राहुल गांधी को भी कपाटोद्घाटन के अवसर पर आने का न्यौता दिया, ताकि उनकी और उनके नेताओं की आंखों में लगा आपदा में राजनैतिक अवसर तलाशने का चश्मा उतर सके।
यात्रा की सभी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त
चार धाम यात्रा की तैयारियों और उसको लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यात्रा की सभी तैयारियों को पूरी तरह दुरुस्त कर चुकी है। उम्मीद है इस बार पहले से अधिक रिकॉर्ड संख्या में आने वाले यात्रियों को बहुत अच्छी और व्यवहारिक व्यवस्था देखने को मिलेगी।
कांग्रेस के तमाम नेताओं पर कटाक्ष
उन्होंने यात्रा तैयारियों को लेकर अफवाह फैलाने वाले कांग्रेस के तमाम नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, जोशीमठ एवं पहाड़ को राजनीतिक दृष्टि से हमेशा आपदा ग्रस्त ठहराने वाले राहुल गांधी को भी इस बार श्री बद्री विशाल के कपाट खुलने के अवसर पर पहुंचना चाहिए ताकि वे इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा जोशीमठ आपदा से निपटने और चार धाम यात्रा की शानदार तैयारी को महसूस कर सकें। महेंद्र भट्ट ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से चार धाम श्रद्धालुओं को सफल-सुरक्षित यात्रा की शुभ कामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों को उनके शानदार आतिथ्य सत्कार का आहवान किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications