Uttarakhand BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, SSP देहरादून को की गई शिकायत
Uttarakhand BJP उत्तराखंड में भाजपा के लिए बीते कुछ दिनों से मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अंकिता भंडारी केस में वीआईपी विवाद को लेकर भाजपा विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फोन पर धमकी मिलने से सियासत गरमा गई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को दिए पत्र में बताया गया कि लगातार अज्ञात नंबर से उनके प्रति अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेशाध्यक्ष द्वारा स्वयं को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें भट्ट द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से आज मेरे निजी मोबाइल नंबर पर लगातार गाली गलौज व अपशब्द का प्रयोग करके मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है।
इस दौरान मेरे द्वारा कई बार समझाया गया कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है। वावजूद इसके अज्ञात नंबर से मुझे लगातार मेरे निजी नंबर पर कॉल करके अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। कॉल किए जाने वाले व्यक्ति द्वारा किए गए मौखिक दुर्व्यवहार से ऐसा भी प्रतीत होता है कि उपरोक्त कॉल करने वाला व्यक्ति काफी उत्तेजित स्वभाव का है।
जिससे मेरी राजनीतिक छवि धूमिल होने के साथ ही मेरे जीवन को खतरा भी हो सकता है। आरोपी व्यक्ति द्वारा जिस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, वे अनुचित और भ्रामक बातें थी। ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति को उकसा कर ये कॉल करवाई गई हैं। उनके द्वारा, उपरोक्त मोबाइल नंबर धारक या आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
चौहान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी की घटना को पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार की मंजूरी कतई नहीं दी जा सकती है। देवभूमि की संस्कृति और परम्परा के लिए ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। लिहाजा उम्मीद करती है कि पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित इस तरह के असभ्य व्यवहार और धमकी से भाजपा कार्यकर्ता अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होने वाले है। वह दोगुने उत्साह से जनकल्याण और राज्य के विकास में प्रयासरत रहेंगे।
-
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
धामी सरकार के 4 साल: जानिए कैसे विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार में हुए बड़े बदलाव, चार बड़ी उपलब्धियां -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications