Uttarakhand: भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा, जानिए अब क्या बदलेंगे प्रदेश के समीकरण

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा के लिए नामांकन हुआ है। ऐसे में महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य के लिए चुने गए हैं। जिसके साथ एक बार फिर राज्य सभा की तीनों सीटें फिर से भाजपा के खाते में आ गई हैं। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजकर फिर से चौंकाया है।

Uttarakhand BJP President Mahendra Bhatt reached Rajya Sabha unopposed know what change equations

इस सीट पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा हुआ है। जो कि पौड़ी गढ़वाल से आते हैं और ब्राह्रमण चेहरा हैं। महेंद्र भट्ट चमोली जिले से आते हैं और ​वो भी ब्राह्रमण चेहरा हैं। इस तरह भाजपा ने सारे समीकरण को साधते हुए महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। ये भी माना जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल में चमोली जिले को प्रतिनिधित्व नहीं था, ऐसे में भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है।

हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि वे प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या फिर किसी नए चेहरे को लाया जाएगा। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। महेंद्र भट्ट के राज्यसभा पहुंचने के बाद अब भाजपा लोकसभा सीटों के समीकरण और जरूरत पड़ी तो प्रदेश अध्यक्ष पद पर नए समीकरण बिठाने की कोशिश करेगी।

अनिल बलूनी को राज्यसभा न भेजकर भाजपा ने उनके लिए सारे विकल्प छोड़ दिए हैं। बलूनी को पौड़ी गढवाल से चुनाव लड़ाने और प्रदेश अध्यक्ष बनाने जैसे विकल्पों पर भी चर्चा तेज हो गई है।

जानिए कौन हैं महेंद्र भट्ट

महेंद्र भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। भट्ट ने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

  • 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री रहे।
  • 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।
  • 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।
  • 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
  • 2002 से 2005 तक भट्ट युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे।
  • 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।
  • 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाले।
  • 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला।
  • 2012 से 2014 तक वे दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी बने।
  • 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा में प्रदेश मंत्री बने।
  • 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।
  • 2022 में वे बदरीनाथ सीट से चुनाव हारे।
  • जुलाई 2022 में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+