उत्तराखंड BJP दे रही है घोषणा पत्र को अंतिम रूप, मसौदा तैयार करने में जुटे नेता

Uttarakhand: उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है। 26 मार्च को संकल्प पत्र एकत्रीकरण में इसे फ़ाइनल करके राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे हाईकमान को भेजे जाएंगे।

uttarkhand news jpg

भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जनता के सुझाव शामिल करने के लिए बीते दिनों 35 रथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किए थे। हर रथ के जिम्मे दो विधानसभा क्षेत्र दिए गए, जो सुझाव लेकर आएंगे। सुझाव देने के लिए पार्टी ने ऑनलाइन भी सुविधा उपलब्ध करवाई है।

भाजपा को कई जिलों से सुझाव मिल चुके हैं। नेता इस मसौदे को तैयार करने में जुट चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 26 मार्च की शाम को संकल्प पत्र तैयार करने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्र से जुड़े जो मुद्दे होंगे, उनको केंद्र, जबकि शेष सुझाव प्रदेश सरकार को भेजे जाएंगे, ताकि भविष्य में इन पर कार्य किया जा सके। माना जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान 15 अप्रैल तक अपना घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रही है।

हरिद्वार रोड के एक होटल में दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस में भसीन ने कहा कि बीजेपी ने धामी के दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर सभी 19 सांगठनिक जिलों में उपलब्धियों का ब्यौरा रखा। 24 माह में 48 बड़ी गारंटियों को लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें Lok sabha Election 2024: उत्तराखंड की हरिद्वार व नैनीताल सीट पर कांग्रेस ने चौंकाया, इनके टिकट फाइनल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+