Uttarakhand: भाजपा ने जनता से एकत्रित किये सुझाव, अब केंद्र तैयार करेगा संकल्प पत्र

Uttarakhand: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 70 विधानसभाओं से आगामी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए सुझाव इकट्ठा कर लिए हैं। गुरुवार को इन सभी सभी सुझावों को संकलित कर केंद्र को भेज दिया गया है। संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में सुझावों और भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी है।

bjp

त्रिवेंद्र सिंह रावत बताया कि 15 फरवरी से शुरू हुए उत्तराखंड में बीजेपी के संकल्प रथ अभियान के जरिए प्रदेश की 70 विधानसभाओं से 70 हजार से अधिक सुझाव पार्टी ने प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से आए इन सुझावों का अध्ययन करके सुझावों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। उसके बाद उसे केंद्र को भेज दिया गया है। भाजपा नेता ने बताया कि उत्तराखंड की जनता से मिले ज्यादातर सुझाव राज्य सरकार से संबंधित भी हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी कि समाज के सभी वर्गों से बीजेपी सुझाव लिए जाएं और उनकी सरकार कैसी हो, इसका अक्स सरकार की कार्यशाली में नजर आए, इसका प्रयास किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने इन सुझावों में खिलाड़ी, मजदूर वर्ग, महिलाएं और पिछड़ी जनजाति क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के भी सुझाव संकलित करने का प्रयास किया है। त्रिवेंद्र ने कहा कि उनको उम्मीद थी कि हर विधानसभा से उन्हें लगभग 500 सुझाव प्राप्त होंगे, किंतु लेकिन उनकी उम्मीद से बढ़कर हर एक विधानसभा से 1000 से अधिक सुझाव उन्हें सुझाव पेटिकाओं और वर्चुअल जरिये से प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें UCC लगाएगा भाजपा की नैय्या पार ? उत्तराखंड के सीएम धामी बने यूनिफॉर्म सिविल कोड के प्रचार का प्रमुख चेहरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+