Uttarakhand corona: कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, तीन सालों में पहली बार एक्टिव केस हुए शून्य
उत्तराखंड अब कोरोना मुक्त हो गया है। बीते कुछ समय से प्रदेश में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं आया है। अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 49 हजार 472 कोविड पॉजिटिव केस दर्ज किए गए।

उत्तराखंड अब कोरोना मुक्त हो गया है। राज्य ने ये कारनामा तीन साल बाद कर दिखाया है। बीते कुछ समय से प्रदेश में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं आया है। उत्तराखंड में 15 मार्च 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। तब से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 49 हजार 472 कोविड पॉजिटिव केस दर्ज किए गए।
पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। कोविड महामारी के इन तीन सालों में पहली बार राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से कोविड 19 का एक भी सक्रिय केस सामने नहीं आया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारी जीत का सारा श्रेय आप सभी प्रदेशवासियों और विभागीय अधिकारियों को जाता है। मेरा अनुरोध है कि कोरोना महामारी को लेकर अभी भी हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। मेरा निवेदन है कि जिन लोगों ने अबतक टीकाकरण नहीं कराया है, वह अवश्य करा लें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों के सैंपलों की जांच हो रही है।
कोरोना की जांच जारी रहेगी
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसका नतीजा है कि प्रदेश में एक सप्ताह से कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला है। अब एक भी सक्रिय मामला नहीं है। वहीं अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना सैंपलों की जांच लगातार की जा रही है। प्रदेश में भले ही कोरोना के सक्रिय मामले नहीं हैं, इसके बावजूद कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों का पालन जरूरी है। संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की जांच जारी रहेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications