Uttarakhand Bageshwar Earthquake बागेश्वर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता,दहशत में लोग
Uttarakhand Bageshwar Earthquake उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में बताया गया है। भूकंप की दहशत से लोग डरे हुए हैं। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन अचानक आए झटकों से लोग सहम गए।
बागेश्वर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 7:25 बजे धरती हिलने के तेज झटके महसूस किए गए। डर से लोग घरों से बाहर निकल गए। प्रदेश भर के कई इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटकों से लोग सहम गए हैं। मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।सुबह भूकंप से धरती डोल गई। प्रदेश के कई जगहों पर लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिला बताया गया है। आपदा प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में बताया गया है। इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई है।
भूकंप के निर्देशांक अक्षांश 29.93 उत्तर और देशांतर 80.07 पूर्व रहे। भूकंप का समय 07:25:06 IST दर्ज किया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि झटकों के साथ गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे डर और बढ़ गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विशेषज्ञों के अनुसार कम तीव्रता का भूकंप आमतौर पर नुकसानदेह नहीं होता, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतना जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
बता दें कि इससे पहले दस दिसंबर को भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटके से डोली उठी थी। धारचूला तहसील के चीन सीमा से लगी उच्च हिमालयी व्यास घाटी में सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications