Uttarakhand Avalanche: हादसे में दबे 57 मजदूरों में से 16 रेस्क्यू, 41 अब भी लापता, CM धामी ने संभाला मोर्चा
Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के पास माणा में एवलांच हादसे में दबे 57 मजदूरों में से 16 को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि 41 अब भी लापता हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू कार्य तेजी से चल रहा है।
सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। एम्बुलेंस से लेकर सभी सुविधाएं मुस्तैद की गई हैं। सीएम धामी ने कहा कि मजदूरों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। इस बीच सीएम धामी देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और अधिकारियों से हिमस्खलन घटना की जानकारी ले रहे हैं।

सीएम धामी ने अधिकारियों से अब तक हादसे को लेकर पूरी जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली के माणा गांव में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन के कुल 57 मजदूर रास्ते से बर्फ हटाने में जुटे थे, लेकिन इस बीच एवलांच आने से मजदूर वहीं दब गए।
सेना बीआरओ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया और एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया। कुल 57 में से 16 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया और नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया गया। हादसे वाली जगह पर भारी बर्फबारी होने की वजह से रेस्क्यू कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। लामबगड़ में लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की प्रक्रिया चल रही है। मौसम की स्थिति में सुधार होते ही एसडीआरएफ की हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर से निकटतम उपलब्ध स्थान पर उतारा जाएगा।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन हुआ है। जहां मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी रवाना कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications