पार्वती दास के चुनाव जीतने के बाद उत्तराखंड विधानसभा में बन गया एक और रिकॉर्ड, जानिए महिला विधायकों का इतिहास
बागेश्वर से पहली महिला विधायक बनने के साथ ही पार्वती दास के विधानसभा में पहुंचते ही एक और रिकॉर्ड बन गया है। उत्तराखंड के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व पांचवें विधानसभा में नजर आएगा।
बागेश्वर से पहली महिला विधायक बनने के साथ ही पार्वती दास के विधानसभा में पहुंचते ही एक और रिकॉर्ड बन गया है। उत्तराखंड के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा महिला विधायकों का प्रतिनिधित्व पांचवें विधानसभा में नजर आएगा। पार्वती दास समेत 9 महिला विधायक इस बार विधानसभा पहुंची है। जो कि नया रिकॉर्ड बन गया है।

2022 के विधानसभा में आठ महिलाएं चुनाव जीतीं। इसमें छह महिलाएं भाजपा के टिकट पर जबकि दो कांग्रेस के टिकट पर जीतीं हैं। अब उपचुनाव में भी पार्वती दास के जीतने के बाद 9 महिला विधायक हो गई हैं। उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा में महिलाओं के नाम एक और रिकॉर्ड पहले ही दर्ज हो चुका है। ऋतु खंडूरी भूषण के रुप में प्रदेश को पहली महिला स्पीकर मिली। जो कि कोटद्वार से चुनाव जीतकर आई। इस तरह से पांचवी विधानसभा में महिलाओं के नाम कई रिकॉर्ड बन गए हैं।
उत्तराखंड की विधानसभा में 70 सीटें हैं। इससे पूर्व वर्ष 2017 में कुल 6 महिला एमएलए कांग्रेस की दो और भाजपा की 4 महिला प्रत्याशियों को जीत मिली थी। इसके अलावा प्रकाश पंत का निधन होने पर उनकी पत्नी चंद्रा प्रकाश पंत को उपचुनाव में जीत मिली थी। इस तरह 2017 में 7 महिला विधायकों ने प्रतिनिधित्व किया।
2012 विधानसभा में भी 6 महिला विधायक चुनकर आईं। लेकिन 2014 में हुए उपचुनाव में ममता राकेश के जीतने के बाद महिला विधायकों की संख्या 7 हो गई। 2007 में 4 महिला विधायक चुनकर जबकि एक नामित समेत 5 महिला विधायक बनें। उत्तराखंड के पहले विधानसभा 2002 में 4 महिला विधायक चुनकर विधानसभा पहुंची।
पांचवी विधानसभा (9)
ऋतु खंडूड़ी
रेणू बिष्ट
सविता कपूर
शैलारानी रावत
रेखा आर्य
सरिता आर्य
ममता राकेश
अनुपमा रावत
पार्वती दास
चौथी विधानसभा (7)
मुन्नी देवी शाह
ममता राकेश
ऋतु खंडूड़ी भूषण
मीना गंगोला
रेखा आर्य
डॉ॰ इन्दिरा हृदयेश
चंद्रा पंत
तीसरी विधानसभा ( 7)
शैला रानी रावत
ममता राकेश
विजय बड़थ्वाल
रेखा आर्य
सरिता आर्य
इन्दिरा हृदयेश
अमृता रावत
दूसरी विधानसभा (5)
अमृता रावत
आशा देवी नौटियाल
कैरन मेयर
विजय बड़थ्वाल
वीना महराना
पहली विधानसभा(4)
अमृता रावत
आशा देवी नौटियाल
इन्दिरा हृदयेश
विजय बड़थ्वाल












Click it and Unblock the Notifications