उत्तराखंड भाजपाध्यक्ष पर BJP विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- वो गद्दार है, उसे बर्खास्त करें

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के ​लिए मतदान संपन्न हो चुका है। यहां 70 विधानसभा सीटों के सैकड़ों उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होना है। राज्य में फिलहाल भाजपा की सरकार है। मगर..स्थाई बहुमत के बावजूद यहां की सियासत बहुत उठा-पटक वाली रही है। बीते 2 साल में यहां 3 बार मुख्यमंत्री बदले गए। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों बड़ी पार्टियां अंतर्कलह से जूझ रही हैं। लक्सर से भाजपा के मौजूदा विधायक संजय गुप्ता ने अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

uttarakhand assembly election 2022: Laksar MLA Sanjay Gupta targets Uttarakhand BJP chief Madan Kaushik

विधायक संजय गुप्ता ने कहा है कि, उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष अपनी ही पार्टी के नेताओं की खिलाफत में जुटे हैं। गुप्ता बोले, "उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित करने के लिए कई भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। उसने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया है। वह एक गद्दार है। ऐसे लोगों से पार्टी को नुकसान होगा। मैं भाजपा नेतृत्व से उसे पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।"

news

कल हुआ था यहां मतदान
उत्तराखंड में बीते रोज मतदान हुआ। यह वो राज्‍य है, जो पिछले कुछ समय से राजनीतिक अस्थिरता का घर रहा है क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले दो वर्षों में यहां तीन मुख्यमंत्रियों को बदला। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा नेताओं के बीच उनके खिलाफ असंतोष के कारण हटा दिया गया था और उनके उत्तराधिकारी तीरथ सिंह रावत का भी राज्य में समर्थन और लोकप्रियता की कमी के कारण उत्तराखंड के सीएम के रूप में एक छोटा कार्यकाल था। तीरथ रावत के बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री नामित किया गया और वही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में अब सीएम उम्मीदवार के रूप में भगवा पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

news

इस बार, कांग्रेस ने भी पूर्व सीएम हरीश सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य में सत्ता फिर से हासिल करने के लिए बड़ी बोली लगाई है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के भी उत्तराखंड में धमाकेदार शुरुआत करने की उम्मीद है, जिसके प्रमुख कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+