कांग्रेस प्रत्याशी धनीलाल शाह की मतदाताओं से भावुक अपील, बोले- 'भिखारी समझकर वोट दे दो'
कांग्रेस प्रत्याशी धनीलाल शाह की मतदाताओं से भावुक अपील, बोले- 'भिखारी समझकर वोट दे दो'
टिहरी गढ़वाल, 05 फरवरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की ताऱीख पास आते ही मतदाताओं को रुझाने के लिए नेता तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। ऐसा ही एक मामला टिहरी गढ़वाल जिले के धनसाली विधानसभा सीट से सामने आ रहा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी धनीलाल शाह लोगों भावुक होकर मददान करने की अपील कर रहे हैं कि उन्हें भिखारी समझकर ही वोट दे दिए जाएं। इस तरफ से वोट मांगकर कांग्रेस प्रत्याशी चर्चाओं में आ गए है।

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी धनीलाल शाह अपने क्षेत्र में जा जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि मुझे भिखारी समझकर वोटों की भीख दे दो। इतना ही नहीं जनता के सामने वे भावुक तरीके से प्रचार करते हुए यह भी कह रहे हैं कि इस बार मुझे वोट देकर विधानसभा भेजें या 11 मार्च को मेरी अर्थी पर आकर एक लकड़ी डाल दें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे पहले चार बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें एक बार भी जीत नहीं मिली है।
धनीलाल शाह दो बार बसपा के टिकट पर, एक बार निर्दलीय और एक बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले चुनाव में वे घनसाली सीट से भाजपा के शक्ति लाल शाह से चुनाव हार गए थे। 2017 के चुनाव में धनीलाल शाह को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 10450 और शक्ति लाल शाह को 22103 वोट मिला था। हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में भी यह सीट भाजपा के खाते में गई थी।
Recommended Video
भाजपा के भीम लाल आर्य ने कांग्रेस के धनीलाल शाह को हराया था। लेकिन 2016 में उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था जिसके बाद भाजपा से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि भीम लाल आर्य भी इस बार के विधानसभा चुनाव में घनसाली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक रहे हैं। घनसाली पर्यटन की दृष्टि से बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन विकास के दृष्टिकोण से यह इलाका अभी तक पिछड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications