उत्तराखंड: एक और प्रधानाध्यापिका का गजब कारनामा, अपनी जगह 2500 रूपए में ठेके पर रखी थी शिक्षिका, ऐसे खुली पोल
स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने ठेके में रखी थी शिक्षिका
देहरादून, 24 सितंबर। उत्तराखंड में एक बार फिर शिक्षा विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। कोटद्वार के थलीसैंण ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बग्वाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापिका के ठेके पर शिक्षिका रखने के बाद एक ऐसा ही मामला कोटद्वार से सामने आया है। यहां प्राइमरी स्कूल पनियाली तल्ली में प्रधानाध्यापिका ने स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए एक शिक्षिका को रखा हुआ है, जिसे वह ढाई हजार रूपए मासिक दिया जाता है।बीईओ ने अग्रिम कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा है।

अग्रिम आदेश तक प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश
बीईओ दुगड्डा अयाजुद्दीन के औचक निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। बीईओ ने अग्रिम आदेश तक प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को बीईओ स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जानकारी पर पता चला कि प्रधानाध्यापिका कुसुमा राणा ने स्कूल में अपनी जगह पढ़ाने के लिए गीता रावत को रखा हुआ था, जो कि बच्चों को पढ़ाते हुए मिली। जानकारी करने पर पता चला कि 3 दिसंबर 2021 से स्कूल में महिला पढ़ा रही है। बीईओ ने अग्रिम कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा है।
हाल में ऐेसा ही एक मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल
अभी हाल में ऐेसा ही एक मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। पौड़ी गढ़वाल जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज प्राइमरी स्कूल बग्वाडी थलीसैंण के औचक निरीक्षण पर गए थे। निरीक्षण के दौरान स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीतल रावत ने अपने स्थान पर गांव की लड़की को अध्ययन के लिए रखा था। जिसका नाम मधु रावत बताया गया है। बताया गया कि लड़की को 2500 रूपए में प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी को इस प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद शिक्षक को निलंबित भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications