दलित युवक ने सवर्ण युवती से मंदिर में की थी शादी, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

उत्तराखंड:अल्मोड़ा में युवक की अंतरजातीय विवाह के कारण हत्या

देहरादून, 3 सितंबर। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट इलाके में एक युवक को अंतरजातीय विवाह के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। युवक को युवती के परिजनों ने पहले अपहरण किया फिर बेरहमी तरीके से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में युवती युवती की मां,सौतेले पिता और सौतेले भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती का एक पत्र भी वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में

युवती का एक पत्र भी वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में

घटना के बाद से ही सोशल मीडिया में युवती का एक पत्र भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवती ने पुलिस से खुद और अपने पति जगदीश को परिजनों से जान माल के नुकसान की बात कहकर सुरक्षा की मांग की थी। इस पत्र के वायरल होने से पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। पत्र में 27 अगस्त की तारीख लिखी हुई है। 21 अगस्त को शादी होने के बाद 27 अगस्त को सुरक्षा की मांग और 1 सितंबर को घटना होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। भाकपा माले के गढ़वाल प्रभारी इंद्रेश मैखुरी ने भी घटना की निंदा की है, उन्होंने उत्तराखंड में जाति के कारण हुई घटना को समाज के लिए जहर करार दिया है।

जगदीश चंद्र ने गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया

जगदीश चंद्र ने गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया

सल्ट क्षेत्र के पनवाद्यौखन गांव के 38 वर्षीय जगदीश चंद्र ने 21 अगस्त को भिकियासैंण में सिनार मोटर मार्ग पर स्थित बेल्टी गांव की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया था। शादी गैराड़ मंदिर में हुई थी। लेकिन बेटी के अंतरजातीय विवाह से युवती गीता की मां भावना देवी, सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेला भाई गोविंद सिंह नाराज थे। नाराज होकर परिजनों ने अनुसूचित जाति के युवक का अपहरण कर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी जब शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे, तो पुलिस ने रास्ते में दबोच लिया। मृतक युवक ने एक क्षेत्रीय दल से सल्ट सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

काम करने के बाद लापता

काम करने के बाद लापता

मामले को लेकर तब हड़कंप मचा जब युवक न्याय पंचायत क्षेत्र में काम करने के बाद लापता हो गया। शाम करीब सात बजे ठेकेदार कविता मनराल ने भिकियासैंण के सेलापानी नामक स्थान से उसका अपहरण होने की सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद एसडीएम शिप्रा जोशी पांडे के निर्देश पर राजस्व और नियमित पुलिस की संयुक्त टीमों ने जगदीश की खोजबीन शुरू कर दी। रात 10 बजे सिनार मोटर मार्ग पर बेल्टी के पास पुलिस को एक कार दिखी। कार में बेल्टी गांव निवासी जोगा सिंह, उसकी पत्नी भावना देवी और बेटा गोविंद सिंह सवार थे। कार में जगदीश अचेत पड़ा मिला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

राजस्व और पुलिस की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जोगा सिंह ने बताया उसकी सौतेली बेटी गीता उर्फ गुड्डी ने अनुसूचित जाति के युवक जगदीश से शादी रचा ली थी, इस कारण उन्होंने युवक की जान ली है। आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

 डीआईजी कुमाऊं ने आगे की जांच के निर्देश

डीआईजी कुमाऊं ने आगे की जांच के निर्देश

घटना को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि अल्मोड़ा में एक उच्च जाति की महिला ने एक दलित व्यक्ति से शादी कर ली, जिससे उसके माता.पिता परेशान थे। महिला की मां, सौतेले पिता और सौतेले भाई ने पुरुष की हत्या कर दी। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी कुमाऊं ने आगे की जांच के निर्देश दिए है।

लड़की के पालन की जिम्मेदारी भी उत्तराखंड राज्य को लेनी चाहिए:हरीश रावत

लड़की के पालन की जिम्मेदारी भी उत्तराखंड राज्य को लेनी चाहिए:हरीश रावत

दलित युवक की हत्या को लेकर सोशल मीडिया में भी जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा है कि

बेहद शर्मनाक, 21वीं सदी में जा रहे हैं और मानसिकता हमारी इतनी गिरी हुई है। मेरे घर के क्षेत्र में दलित युवक की हत्या से मैं अत्यधिक आहत हूं। मैं इस हत्या की निंदा करता हूंँ। केवल एक बात कि इस हत्या की रिपोर्ट करने वाला भी सवर्ण वर्ग से है थोड़ी राहत पहुंचा रही है। जिस परिवार ने अपना बेटा खोया है। उस परिवार के पालन के लिए और जिस लड़की ने इतना साहसपूर्ण निर्णय लिया था उस लड़की के पालन की जिम्मेदारी भी उत्तराखंड राज्य को लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+