उत्तराखंड: कृषि मंत्री गणेश जोशी का सोनिया और राहुल को लेकर विवादित बयान, मचा बवाल

गणेश जोशी ने कांग्रेस के अंदर मचे घमासान पर टिप्पणी की

देहरादून, 15 अप्रैल। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी के बिवादित बयान से बवाल मच गया है। गणेश जोशी ने कांग्रेस के अंदर मचे घमासान पर टिप्पणी करते गणेश जोशी ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया और कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने की जरुरत किसी को नहीं है, कुछ समय बाद कांग्रेस खुद ही खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया है। जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने जोशी से माफी मांगने को कहा है। साथ ही इस मामले पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

Uttarakhand Agriculture Minister Ganesh Joshis controversial statement created a ruckus, know what he said for Rahul and Sonia

राहुल गांधी और सोनिया पर ​अभद्र टिप्पणी
उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री गणेश जोशी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। शक्तिमान प्रकरण से सुर्खियां बटोरने वाले गणेश जोशी का एक बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें गणेश जोशी राहुल गांधी और सोनिया पर ​अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। गणेश जोशी ने विवादित बयान देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए किसी की जरुरत नहीं है जब तक कांग्रेस में राहुल और सोनिया रहेंगे, कांग्रेस अपने आप ही समाप्त होती जाएगी।
​कांग्रेस के अंदर मचे घमासान पर भी ली चुटकी
बीजेपी नेता ने कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में एक महीने बाद कहीं जाकर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सका। इस दौरान भी पार्टी के अंदर की गुटबाजी साफ देखने को मिली। लगातार इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है यहां तक कि कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव के लिए अपनी सीट छोड़ने का भी एलान कर दिया और अलग पार्टी बनाने की बात कही है। जोशी ने कहा कि बीजेपी पर लोगों को भरोसा बढ़ता जा रहा है। क्योंकि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है. उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में कांग्रेस छोड कर बीजेपी में आए थे उनका मान सम्मान बढ़ाने के साथ उनको मंत्रिमंडल में भी जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी जब से युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली है। प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में आने की संभावना पर उन्होंने कहा कि राजनीति में सारी संभावनाएं संभव हैं। गणेश जोशी के बिवादित ​बयान पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है।

कांग्रेस की चेतावनी

गणेश जोशी के बिवादित ​बयान पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है।कांग्रेस की प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने इस बयान की भर्त्सना की है। उन्होंने गणेश जोशी को उम्र के इस पड़ाव में इस तरह के बयानबाजी से बचने की सलाह दी और चेतावनी दी कि अगर गणेश जोशी ने अगर इस बयान के लिए माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस के सभी संगठन सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि

मंत्री गणेश जोशी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की मैं घोर निंदा करता हूँ। इस तरह के बार बार भाजपा के मंत्रियों द्वारा अनर्गल बयान व अमर्यादित भाषा का प्रयोग उनके मानसिक दिवालियापन दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+