Uttarakhand Accident दुखद खबर आई सामने, अल्मोड़ा में बस गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 17 यात्री थे सवार
Uttarakhand Accident उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक बार फिर बड़ा सडक हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विनायक के पास सैलापानी के समीप एक बस गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है।
बताया जा रहा है कि बस में लगभग 18 यात्री सवार थे, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का कार्य जारी है, फिलहाल मृतकों व घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार भिकियासैंण के विनायक मार्ग के पास बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना है। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर की ओर जा रही थी।
बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 08 बजे सैलापानी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। अब तक पांच शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो अन्य मृतक की पुष्टि बाद में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम व रेस्क्यू टीम मौके पर है। रेस्क्यू अभियान जारी है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसम्बर 2025 को DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17-18 यात्री सवार बताए गए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त दुर्घटना में 07 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की सूचना है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications