बेटी को विदा कराकर ला रहे पिता समेत छह रिश्तेदारों की मौत,दूसरी कार में सवार दुल्हन की ऐसे बची जान
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के न्यूरिया कस्बे में टनकपुर हाईवे पर हुए हादसे में एक परिवार की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गई। बेटी को विदा कराकर ला रहे कार सवार पिता समेत छह रिश्तेदारों की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे में जान गंवान वाला परिवार उत्तराखंड के खटीमा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दावत खाने के बाद बेटी को विदा कराकर सभी लोग खटीमा लौट रहे थे। दावत के बाद रिश्तेदार तीन कारों से लौट रहे थे। दुल्हन पिता के साथ न बैठकर दूसरी कार में थी। इसके चलते उसकी जान बच गई।

उत्तराखंड के खटीमा से बेटी के वलीमे में शामिल होने आए थे। लौटते समय इनकी तेज रफ्तार कार दूसरी कार को ओवरटेक करने के बाद संभली नहीं और अपनी साइड में खड़े पेड़ से जा टकराई। मृतकों में 10 साल का बच्चा और एक महिला भी है। हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। छह लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं।
खटीमा के गांव जमौर निवासी मंजूर अहमद (65) की बेटी का निकाह बुधवार को पीलीभीत के गांव चंदोई निवासी युवक से हुआ था। बृहस्पतिवार को वलीमा था। इसमें शामिल होने मंजूर अहमद समेत 25 रिश्तेदार चार कारों से गए थे। दावत खाने के बाद हुस्ना को विदा कराकर सभी लोग खटीमा लौट रहे थे।
हादसे में जमौर निवासी मंजूर अहमद (63) पुत्र नूर अहमद, उनका पोता मोहम्मद राकिम रजा (12) पुत्र मोहम्मद अहमद, बड़ी बहन भूड़ (खटीमा) निवासी मुन्नी बेगम (70) पत्नी नजीर अहमद, बहनोई बांसखेड़ा (पीलीभीत) निवासी वहाबुद्दीन (60), गोटिया (खटीमा) निवासी शरीफ अहमद (60) और सत्रहमील (खटीमा) निवासी कार चालक शाहे आलम (32) पुत्र मुन्ने को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications