योगी आदित्यनाथ ने किए केदारनाथ के दर्शन, विशेष पूजा कर श्रद्धालुओं से भी मिले, केदारपुरी से मिली खास भेंट

बदरीनाथ की यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। योगी ने केदारपुरी में विशेष पूजा अर्चना की। जिसके बाद योगी ने मंदिर परिसर में पूजा के बाद श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। इस दौरान केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने केदारपुरी की योगी को खास भेंट दी।

 uttar pradesh cm Yogi Adityanath visited Kedarnath puja met devotees, got a special gift

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। योगी ने यहां जलाभिषेक और खास पूजा अर्चना की। इस दौरान केदारपुरी मे जय श्री राम के नारे भी लगे। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबका अभिवादन किया।

केदारनाथ में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद योगी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ के पवित्र तीर्थों का दर्शन करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। मुझे बहुत आनंद की अनुभूति हुई। ये तीर्थस्थल आस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय एकात्मता के भी आधार हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। पहले योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम की यात्रा की। शनिवार शाम को शयन आरती में शामिल होने के बाद रविवार सुबह योगी ने सुंदर नाथ गुफा का दौरा किया और कुछ समय बिताया। इसके बाद योगी ने बदरी विशाल के दर्शन भी किए।

बीते शनिवार को योगी आदित्यनाथ बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। बदरीनाथ पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत-चीन सीमा पर माणा पास स्थित घसतोली चौकी पहुंचे और वहां तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सेना व बीआरओ के जवान और अधिकारियों से मुलाकात की। इस बीच योगी ने पुर्ननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। बाद में योगी ने शाम को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और वह शयन आरती में भी शामिल हुए।

रविवार को सुबह बद्रीनाथ धाम में सुंदर नाथ गुफा का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। साथ ही यहां पर कुछ समय भी बिताया। सुबह फिर योगी आदित्यनाथ ने बदरी विशाल के दर्शन किए और मंदिर परिसर में लोगों से मुलाकात की। इस बीच योगी को अपने बीच में पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आए और पूरा धाम जयकारे से गूंज उठा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। रात में देहरादून में रूकने के बाद वे शनिवार सुबह नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के शामिल हुए। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे। यहां से योगी को केदारनाथ के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यात्रा को केंसिल कर बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ में दर्शन के बाद योगी केदारनाथ पहुंचे। यहां विशेष पूजा की। इसके बाद वे यूपी के लिए रवाना हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+