UPSC CSE Result 2022: बेटियों ने बढ़ाया मान, रुद्रपुर की गरिमा ने पहली बार में 39 वी रैंक पाकर मार दिया मैदान
सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड की बेटियों ने मान बढ़ाया है। उत्तराखंड से रुद्रपुर की गरिमा ने पहले ही प्रयास में आईएएस परीक्षा में 39 वी रैंक प्राप्त की। चमोली की मुद्रा गैरोला ने 53वीं रैंक हासिल कर सफलता हासिल की।

UPSC CSE Result 2022: सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड की बेटियों ने मान बढ़ाया और फिर से मैदान मार लिया है। उत्तराखंड से अब तक 10 से ज्यादा नाम सामने आ चुके हैं। जिन्होंने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। इनमें सबसे पहले रुद्रपुर की गरिमा का नाम है।
पहले ही प्रयास में 39 वी रैंक
गरिमा ने पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा में 39 वी रैंक प्राप्त की। इनके पिता बिपिन नरूला एक पैथोलॉजी लैब में प्रबंधक हैं व माता शारदा नरूला गृहणी हैं। गरिमा ने वर्ष 2017 में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में उधम सिंह नगर जिला टॉप भी किया था।
चमोली की बेटी मुद्रा गैरोला 53वीं रैंक
चमोली की बेटी मुद्रा गैरोला ने यूपीएससी की परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल कर सफलता हासिल की है। ग्राम बांगड़ी ( पट्टी कपीरी) कर्णप्रयाग चमोली की मूल निवासी अरुण गैरोला, कुसुम गैरोला की पुत्री मुद्रा गैरोला यूपीएससी में 53 वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस के लिए चयन हुआ है। पिछले वर्ष की यूपीएससी परीक्षा में 165 रैंक के साथ मुद्रा आईपीएस के लिए चयनित हुई थी और वर्तमान में आईपीएस ट्रेनिंग अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
बिना कोचिंग तीसरे प्रयास में हल्द्वानी की दीक्षिता 58वीं रैंक
बिना कोचिंग लिए तीसरे प्रयास में हल्द्वानी की दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल की है। दीक्षिता की माता दीपा जोशी पहाड़पानी के खीमराम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की प्रवक्ता है और पिता आईके पांडे नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं।
इन्होंने भी हासिल की सफलता
देहरादून के मुकुल जमलोकी ने चौथी बार सफलता पाई, उन्होंने 161वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में वे सीएजी कार्यालय कोलकाता में डिप्टी अकाउंटेंट जनरल के पद पर कार्यरत हैं। बागेश्वर में गरुड़ निवासी कल्पना पांडे की 102 रैंक आई है। पिथौरागढ़ के हिमांशु सामंत ने 348वीं रैंक हासिल की है। मसूरी निवासी माधव भारद्वाज ने 536 वीं रैंक हासिल की है। रुद्रप्रयाग की कंचन डिमरी ने 654वीं रैंक प्राप्त की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications