यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, एम्स से डिस्चार्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को आज 16 मई को एम्स ऋषिकेश अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एम्स अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर अब सामान्य स्थिति में है। मंगलवार 14 मई को सावित्री देवी को जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था।

UP CM Yogi Adityanath mother Big update regarding health discharged from AIIMS rishikesh

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता 80 वर्षीय सावित्री देवी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। उन्हें 14 मई को एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था की उम्र के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचें भी की गईं।

जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें 2 दिन बाद आज 16 मई को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। योगी आदित्यनाथ की माता पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं। जो कि उनका पैतृक गांव हैं। यहीं योगी के परिजन और बहनें भी रहती हैं। सीएम योगी खुद 2022 में अपने पैतृक गांव आ चुके हैं।

एम्स ऋषिकेश प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सावित्री देवी का ब्लड प्रेशर अब सामान्य है। लेकिन 14 मई को उनको भर्ती करने के दौरान उनकी प्रारंभिक जांच में हाई बल्ड प्रेशर की शिकायत पाई गई थी।

इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में उनकी अन्य प्रारंभिक जांच की गई। आज रिपोर्ट और हालात सामान्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से ​छुट्टी मिल गई है। इस बीच एक दिन पहले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी माता जी का हालचाल जाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+