रात में शयन आरती और सुबह सुंदर नाथ गुफा में बिताया पल, जानिए CM योगी की बद्रीनाथ यात्रा की खास बातें
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर हैं। शनिवार शाम को शयन आरती में शामिल होने के बाद रविवार सुबह योगी ने सुंदर नाथ गुफा का दौरा किया और कुछ समय बिताया। इसके बाद योगी ने बदरी विशाल के दर्शन भी किए।

शनिवार को योगी आदित्यनाथ बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। बदरीनाथ पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत-चीन सीमा पर माणा पास स्थित घसतोली चौकी पहुंचे और वहां तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सेना व बीआरओ के जवान और अधिकारियों से मुलाकात की। इस बीच योगी ने पुर्ननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
बाद में योगी ने शाम को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और वह शयन आरती में भी शामिल हुए। रविवार को सुबह बद्रीनाथ धाम में सुंदर नाथ गुफा का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। साथ ही यहां पर कुछ समय भी बिताया। सुबह फिर योगी आदित्यनाथ ने बदरी विशाल के दर्शन किए और मंदिर परिसर में लोगों से मुलाकात की।
#WATCH | Chamoli: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath meets people and offers prayers at Uttarakhand's Badrinath Dham. pic.twitter.com/wBtndcUGrw
— ANI (@ANI) October 8, 2023
इस बीच योगी को अपने बीच में पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आए और पूरा धाम जयकारे से गूंज उठा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। रात में देहरादून में रूकने के बाद वे शनिवार सुबह नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के शामिल हुए। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे।
यहां से योगी को केदारनाथ के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यात्रा को केंसिल कर बद्रीनाथ धाम पहुंचे। अब बद्रीनाथ में दर्शन के बाद योगी केदारनाथ में जलाभिषेक के लिए पहुंच सकते हैं। जिसके बाद वे यूपी के लिए रवाना हो जाएंगे।
#WATCH | Badrinath, Chamoli: Uttar Pradesh Yogi Adityanath visits and offers prayers at Sundar Nath cave in Uttarakhand's Badrinath Dham. pic.twitter.com/asAtCtaT7T
— ANI (@ANI) October 8, 2023












Click it and Unblock the Notifications