केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का उत्तराखंड दौरा, स्कूली व उच्च शिक्षा को देंगे ये सौगात

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान 12 सितम्बर को देहरादून में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण एवं प्रदेश के 142 पीएम-श्री स्कूल्स व 3 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधवी छात्रवृत्ति योजना तथा उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का विधिवत शुभारम्भ करेंगे।

Union Education Minister Dharmendra Pradhan visit Uttarakhand will give gift school higher education

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ बेहतर मॉनिटिरिंग एवं शिक्षा के कम्प्युटरीकरण को लेकर केन्द्र सरकार के सहयोग से विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है। जिसका शुभारम्भ 12 सितम्बर को विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय के परिसर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किया जायेगा।

इसके साथ ही सीएम धामी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रदेश को प्रथम चरण में स्वीकृत 142 पीएम-श्री स्कूल्स एवं तीन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों की सौगात देंगे। जिनके निर्माण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा इसी वित्तीय वर्ष में रूपये 7291 लाख की स्वीकृति देते हुये प्रथम किस्त रूपये 1823 लाख जारी कर दी गई हैं।

द्वितीय चरण के पीएम-श्री स्कूल्स की स्वीकृति शीघ्र मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 6 से 12 आयु वर्ग के गरीब एवं असहाय छात्र-छात्राओं के लिये तीन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का शिलान्यास भी करेंगे, जो कि श्रीनगर ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत में खोले जायेंगे। जबकि इससे पूर्व प्रदेश के 11 जनपदों में आवासीय छात्रावास पूर्व से ही चल रहे हैं जिसमें लगभग तीन हजार छात्र-छात्राएं रह रहे हैं। इन नये तीन आवासीय छात्रावासों के तैयार होने के बाद राज्य में कुल 13 आवासीय छात्रावास बन जायेंगे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में कल भाजपा के लोकसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों का क्रम टिहरी लोकसभा से शुरू होने जा रहा है। सांसदों, विधायकों की मंडल पदाधिकारियों के साथ होने वाले इस कार्यक्रम के अतिरिक्त पार्टी ने अन्य सम्मेलनों की रूपरेखा भी जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि देहरादून से शुरू होने वाली बैठक को लेकर हमारा उद्देश्य है लोकसभा समेत अन्य चुनावों को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी योजनाओं को तैयार करना। उन्होंने कहा कि सांसद,विधायक के अलावा लोकसभा से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सम्मेलन में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+