किरेन रिजिजू ने लैंसडौन में की 10 किमी की ट्रेकिंग, ढ़ाई किमी की पैदल चढ़ाई कर पहुंचे मंदिर, जानिए क्या कहा
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने उत्तराखंड दौरे के लिए उत्तराखंड की वादियों का जमकर आनंद उठाया। लैंसडौन की प्राकृतिक छटा, सुंदरता और वातावरण देख केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अभिभूत आनंदित नजर आए। रिजिजू ने पहले 10 किमी की ट्रेकिंग की। इसके बाद महिलाओं के साथ क्रिकेट खेला और चाय की दुकान पर चुस्की लेते हुए सरकार के विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। इसके बाद लैंसडोन से 20 किमी दूर भैरवगढ़ी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। वह करीब ढ़ाई किमी की खड़ी चढ़ाई मंदिर तक पहुंचे।

दो दिन कोटद्वार दौरे पर रहे केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने गढ़वाल सांसद व पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के साथ लैंसडौन की 10 किमी की ट्रैकिंग की। उन्होंने लैंसडौन के सौंदर्य को शानदार बताया। इस दौरान उन्होंने टिप इन टॉप, केंद्रीय विद्यालय, भुल्ला ताल की दूरी पैदल ही तय की।
इसके साथ ही किरने रिजजू ने शनिवार को लैंसडोन से 20 किमी दूर भैरवगढ़ी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। वह करीब ढ़ाई किमी की खड़ी चढ़ाई मंदिर तक पहुंचे। रिजजू मौसम विभाग के डॉप्लर राडार के लोकार्पण के लिए लैंसडोन में ही बिताई। मंदिर में पूजा के बाद कोटद्वार होते हुए दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान रिजजू ने महिलाओं के साथ क्रिकेट मैच खेला और मंदिर के पास चाय बनाने वालों के साथ चाय की चुस्की ली और बातचीत की।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लैंसडौन में मौसम विभाग की ओर से स्थापित डॉप्लर मौसम रडार का लोकार्पण किया। टिप इन टॉप स्थित मौसम विभाग के नवनिर्मित कार्यालय परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मौसम विभाग दिल्ली व देहरादून की ओर से किया गया।
लैंसडौन का डॉप्लर रडार आपदाओं के पूर्व अनुमान की सटीक जानकारी देगा। जिससे आपदा पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उत्तराखंड में यह तीसरा डॉप्लर रडार लगा है। देशभर में अब तक 40 डॉप्लर रडार स्थापित कर लिए गए हैं। लैंसडौन के इस डॉप्लर रडार की क्षमता 100 किमी. एयर डिस्टेंस की है। जिससे बारिश, बादलों की गति की तत्काल जानकारी मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications