Uniform civil code: गरमाई सियासत, BJP अध्यक्ष भट्ट का बड़ा बयान, कांग्रेस को इसमें भी नजर आ रहा हिंदू मुस्लिम

Uniform civil code उत्तराखंड में विधानसभा के विशेष सत्र से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सियासत तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष कांग्रेस यूसीसी को लेकर आमने सामने आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि हम देवभूमि से समान कानून का संदेश देना चाहते हैं और कांग्रेस तुष्टिकरण का।

Uniform civil code: Politics BJP President MAHENDRA Bhatt big statement, Congress sees Hindu Muslim in this too

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, समान नागरिक संहिता के माध्यम से हम सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस को उसमे भी हिंदू मुस्लिम नजर आता है। उन्होंने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सवाल खड़ा करने वाले करन माहरा पर कटाक्ष किया कि जिस तरह वे बाहर बयान दे रहे हैं उससे तो लगता है उन्हे अपने विधायकों की क्षमता पर भरोसा नहीं कि वे सदन में ड्राफ्ट को लेकर अपनी बात सही तरीके से रख पाएंगे।

जबकि सभी जानते हैं कि ड्राफ्ट को सदन में पेश किया जाएगा, उस पर बहस होगी और सुझाव दिए जाएंगे। हालांकि जब ड्राफ्ट कमेटी ने सुझाव के लिए सभी राजनैतिक दलों को बुलाया था तो कांग्रेस पार्टी ने नदारद रहकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कांग्रेस के यूसीसी पहले केंद्र में लागू करने के सुझाव पर तंज कसते हुए कहा, इस कानून को लागू करने की शुरुआत करने वाला उत्तराखंड से बेहतर अन्य कोई राज्य नही हो सकता है।

लिहाजा हम चाहते हैं कि देवभूमि से समान नागरिक कानून का संदेश जाए। यदि कांग्रेस को इतनी ही चिंता है लागू करने की तो उन्हें अपनी राजस्थान, कर्नाटक व अपने अन्य राज्यों सरकारों को सुझाव देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की मंशा शुरुआत से ही यूसीसी लागू करने की है और कांग्रेस की मंशा तुष्टिकरण के लिए इसका विरोध करने की रही है। अधिकारियों के उनकी पहली तैनाती स्थल के एक गांव को गोद लेने वाली सीएम धामी की पहल का उन्होंने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, प्रत्येक व्यक्ति चाहे वो जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, सबका नैतिक कर्तव्य है जनता के प्रति प्रत्यक्षता भी जिम्मेदारी का निर्वहन करना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+