Uniform Civil Code का जल्द सौंपा जा सकता है ड्राफ्ट, उत्तराखंड की धामी सरकार करेगी लागू

उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है। जो कि यूनिफाॅर्म सिविल कोड लागू करेगा। राज्य सरकार इस दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ाने जा रही है।

Uniform Civil Code उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है। जो कि यूनिफाॅर्म सिविल कोड लागू करेगा। राज्य सरकार इस दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ाने जा रही है। सूत्रों की मानें तो ड्राफ्ट कमेटी की ओर से ड्राफ्ट तैयार कर प्रिटिंग के लिए भी सौंप दिया है। जो कि आने वाले दिनों में सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप सकती है। सीएम धामी भी संकेत दे चुके हैं कि जून के आखिरी हफ्ते तक यूसीसी का ड्राफ्ट मिल जाएगा।

Uniform Civil Code Draft can be handed over soon pushkar Dhami government will implement

विधानसभा चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल मार्च के महीमे में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था। जिसके बाद चुनाव जीतते ही सीएम धामी ने पहली कैबिनेट की मीटिंग में यूसीसी पर कमेटी बनाने का ऐलान किया। जिसके बाद उत्तराखंड देश का इस दिशा में कदम बढ़ाने वाला पहला राज्य बना।

समान नागरिक संहिता में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून, शादी, तलाक, संपत्ति और गोद लेने समेत तमाम विषय इसमें शामिल होंगे। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में यूसीसी जुलाई या अगस्त में लागू हो जाएगा। जिसके बाद देश के दूसरे राज्यों में भी इसे आधार बनाया जाएगा। खासकर भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी पर सरकारें कदम बढ़ा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+