Uniform Civil Code: यूसीसी को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए धामी सरकार की प्लानिंग, कैसे होगा लागू

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में धामी सरकार फरवरी माह में यूसीसी को लागू करने जा रही है। इसके लिए सीएम धामी की ओर से तैयारियां पूरी हो गई है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को समान नागरिक संहिता की ड्राफ्ट कमेटी सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

Uniform Civil Code biggest update so far know planning pushkar Dhami government, how implemented

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक 3 फरवरी को होगी। जिसमें रिपोर्ट पर चर्चा होगी। इसके बाद सरकार 6 फरवरी को यूसीसी बिल विधानसभा में पेश करेगी।

बता दें कि समान ना​गरिक संहिता को लागू करवाने की दिशा में धामी सरकार तेजी से कदम रख रही है। विधानसभा के चुनाव में किए वादे को सीएम धामी अब पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव से पहले उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करने का ऐलान किया था।

चुनाव जीतते ही दोबारा सीएम बनते ही धामी ने पहली कैबिनेट में इसके लिए विशेषज्ञ समिति बनाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद 27 मई 2022 को समान नागरिक संहिता का प्रारूप, ड्राफ्ट, बनाने के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई,सेनि की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया।

विशेषज्ञ समिति की इस बीच 75 से अधिक बैठक हुई और समिति को 2.35 लाख से अधिक सुझाव मिले। यूसीसी की विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल 27 जनवरी 2024 को पूरा होना था। ऐसे में सरकार ने चौथी बार 15 दिन का कार्यकाल बढ़ाया। अब दो फरवरी को कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने जा रही है।

​इससे पहले सभी संवैधानिक पेंच पर सरकार होमवर्क करने की तैयारी में है। जिससे इसे लागू करने में किसी तरह की परेशानी न हो। धामी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में यूसीसी लागू करवाकर एक मिसाल पेश करना चाहेगी। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां यूसीसी लागू होगा।

सीएम धामी ड्राफ्ट को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी राय ले चुके हैं। साथ ही पीएम मोदी भी इसको लेकर खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में लागू होने वाला यूसीसी भाजपा शासित राज्यों के लिए पेम्पलेट का काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+