UKSSSC पेपर लीक : सचिवालय तक पहुंच गई जांच, सचिवालय के अपर निजी सचिव समेत अब तक 15 अरेस्ट

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण सचिवालय का अपर निजी सचिव गिरफ्तार

देहरादून, 11 अगस्त। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की जांच सचिवालय तक पहुंच गई है। एसटीएफ ने इस प्रकरण में सचिवालय के अपर निजी सचिव और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। चचेरे भाई ने परीक्षा में नकल कर 163वीं रैंक हासिल की थी। एसटीएफ ने इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

UKSSSC Paper Leak Secretariat, 15 arrested Additional Private Secretary of the Secretariat

सचिवालय के अपर निजी सचिव और उसके चचेरे भाई को किया गिरफ्तार

यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने सचिवालय के अपर निजी सचिव और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। चचेरे भाई ने परीक्षा में नकल कर 163वीं रैंक हासिल की थी। आरोपी से पूछताछ और अभ्यर्थियों के बयान के आधार पर उसकी संलिप्तता की पुष्टि हो गई है। मंगलवार सुबह जसपुर के कासमपुर गांव निवासी एक अभ्यर्थी तुषार चौहान को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों ने तुषार के बारे में बताया था। पूछताछ में तुषार ने सचिवालय में तैनात अपने भाई गौरव चौहान का नाम भी लिया था। गौरव लोक निर्माण एवं वन विभाग में अपर निजी सचिव है। गौरव चौहान को भी एसटीएफ ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पता चला था कि गौरव ने अपने घर दो अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये में सौदा किया था। लंबी पूछताछ के बाद गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब तक यहां पहुंची जांच

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिसम्बर 2021 में स्नातक स्तर की परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें अनियमितता और गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक शिकायत पहुंची। इसके बाद सीएम धामी के निर्देश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले गिरोह का भांडाफोड किया है। गिरोह में अल्मोडा निवासी मनोज जोशी पुत्र बालकिशन जोशी जो पूर्व में पीआरडी का कर्मचारी और आयोग में काम कर चुका था, देहरादून निवासी जयजीत दास पुत्र विमल दास निवासी पण्डितवाड़ी थाना कैण्ट आउटसोर्स कंपनी का कंम्प्यूटर प्रोगामर मास्टरमाइंड, मनोज जोशी निवासी ग्राम पाटी जिला चम्पावत, कुलवीर सिंह चौहान निवासी चांदपुर बिजनौर कोंचिग सेंटर संचालक, शूरवीर सिंह चौहान ,कालसी देहरादून, गौरव नेगी नजीमाबाद किच्छा ऊधमसिंह नगर, लखनऊ की प्रिंटिंग प्रेस से आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत अभिषेक वर्मा, दीपक चौहान निवासी भन्सवाड़ी टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बालावाला देहरादून और भावेश जगूड़ी निवासी जोगत पट्टी दिचली उत्तरकाशी हाल निवासी विद्या विहार कारगी चौक देहरादून, महेंद्र चौहान, काशीपुर, दीपक शर्मा और अमरीश कुमार निवासी काशीपुर को अब तक अरेस्ट कर चुकी है।

आयोग के अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया

इस पूरे मामले के आयोग की आउटसोर्स कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरएमएस कंपनी के डाटा ऑपरेटर अभिषेक वर्मा पर आरोप है कि उसने पेपर सेट से पेपर चुराकर टेलीग्राम से लीक किया था। उसके पास से करीब 10 लाख रुपये भी बरामद हुए थे। नकल करने वाले गिरोह ने उसे 36 लाख रुपये दिए थे। जिसके एवज में लाखों रूपए लिए गए।यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद उत्तराखंड सेवा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से एसटीएफ अब जांच को आगे बढ़ाने में जुटी है। इस प्रकरण में अभी तक उधमसिंहनगर से लेकर उत्तरकाशी जिले के कनेक्शन को एसटीएफ क्रेक करने में जुटी है। एसटीएफ अब एक क्षेत्र विशेष की संलिप्तता के इनपुट मिलने के बाद जांच में जुटी है। जिसके बाद कई और खुलासे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+