UKSSSC paper leak case: उत्तराखंड में लैंड, थूक के बाद अब नकल जिहाद की एंट्री, जानिए क्या बोले CM धामी
UKSSSC paper leak case को लेकर बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इस मामले को लेकर एसआईटी गठित कर दी है। हालांकि युवा इसके बाद भी सीबीआई जांच और पेपर रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच नकल जिहाद की एंट्री हो गई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में बयान देते हुए साफ तौर पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में नकल जिहाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम धामी ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तो सरकार उन्हें मिट्टी में मिला देने तक चैन से नहीं बैठेगी।

उत्तराखंड में लैंड जिहाद, थूक जिहाद के बाद अब नकल जिहाद की एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सख्त नकलरोधी कानून लागू कर 2022 से अब तक 100 नकल माफिया को जेल भेजा गया। कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। कोचिंग व नकल माफिया एक होकर प्रदेश में नकल जेहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सरकार नकल जेहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में डेमोग्राफी परिवर्तन की सभी कोशिशें को सख्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून से रोक लगाने में सफल हुए हैं। 9 हजार एकड़ जमीन अवैध धार्मिक कब्जों से मुक्त कराई, 250 अवैध मदरसे बंद किए, 500 अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किया।
नीली, पीली,हरी किसी भी तरह की चादर डालकर किसी को जमीन हड़पने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह समान नागरिक क्षमता को लागू करना,नकल माफियाओं पर कठोर नकल निरोधक कानून से नकल कसना, 25000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और 100 से अधिक नकल माफिया को गिरफ्तार किया गया।
हमारी यह कोशिश है कुछ विघ्नसंतोषी लोगों को हजम नहीं हो रही है। यही वजह है कि वह लगातार इन कानून पर अफवाह फैलाकर प्रदेश की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने उत्तराखंड सरकार की सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा के खिलाफ कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा धामी सरकार ने अवैध धार्मिक गतिविधियों के नाम पर अवैध कब्जों से मुक्ति में देश में अग्रणी भूमिका निभाई है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वर्तमान हालातों की चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह का षड्यंत्र, UKSSSC की परीक्षा को बदनाम करने के लिए किया गया, उससे लव और लैंड जिहाद की तर्ज पर नकल जिहाद की बू आती है।












Click it and Unblock the Notifications