UKSSSC Paper Leak प्रशासन ने मुख्य आरोपी खालिद के खिलाफ लिया बुलडोजर एक्शन, पुलिसकर्मी समेत ये सस्पेंड
UKSSSC Paper Leak यूकेएसएसएससी पेपरलीक मामले में कार्रवाई जारी है। पेपर लीक के मुख्य आरोपी खालिद मलिक पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद अब खालिद के परिवार के अवैध कब्जे पर भी बड़ा एक्शन लिया गया। हरिद्वार में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।
साथ ही टिहरी के अगरोड़ा कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन भी निलंबित हो गई हैं। , दो पुलिसकर्मियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पहले मामले में हरिद्वार में ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट की लापरवाही सामने आई थी।

लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल और एसपी देहात शेखर सुयाल की अगुवाई में राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह आरोपी का परिवार ही क्यों न हो।
मौके पर मौजूद खालिद के परिवार ने भी माना कि जिसने गलत किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन का संदेश साफ है पेपर लीक से लेकर अवैध कब्जे तक, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा मामले में दो पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पहले मामले में हरिद्वार में ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट की लापरवाही सामने आई थी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूके एसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर सेंटर से बाहर भेजने के मामले में हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने परीक्षा केन्द्र आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट में ड्यूटी पर तैनात रहे दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भी निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी शामिल हैं। दोनों पर परीक्षा ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता और सतर्कता न बरतने का आरोप है। मामले की जांच सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत को सौंपी गई है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।












Click it and Unblock the Notifications