UKSSSC पेपर लीक का मुख्य आरोपी खालिद मलिक बहन के साथ गिरफ्तार, जांच में अब तक हुआ बड़ा खुलासा
UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अभी तक मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड माने जा रहे खालिद मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले खालिद की बहन साबिया को गिरफ्तार कर चुकी है।
उधर देहरादून में बेरोजगार छात्रों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। आंदोलनरत छात्र रात में भी सड़क पर रहकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि रविवार को हुआ पेपर रद्द किया जाए और पेपरलीक मामले की सीबीआई जांच हो।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेशभर से बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। इस प्रकरण की जांच देहरादून की एसपी देहात जया बलूनी कर रही हैं। जया बलूनी के नेतृत्व में टीम ने हरिद्वार पहुंचकर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट का निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि इसी केंद्र से प्रश्न पत्र बाहर आया था। टीम ने परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल, कक्ष निरीक्षकों और अन्य गवाहों से लंबी पूछताछ की। जिनमें से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी खालिद की बहन साबिया को गिरफ्तार किया। देर शाम पुलिस ने मास्टरमाइंड खालिद मलिक को हरिद्वार से गिररफ्तार कर लिया है।
खालिद से पूछताछ जारी है और अब पेपरलीक का खुलासा होने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में अब तक जो सामने आया है उसके अनुसार जिस कमरे में बैठकर खालिद ने पेपर के तीन पेज अपनी बहन साबिया को भेजा, वहां जेमर काम नहीं कर रहा था। अब बड़ा सवाल ये है कि जेमर खराब क्यों था, या किस की मिलीभगत रही होगी। इसी के बाद साबिया ने प्रोफेसर सुमन चौहान को पेपर भेजा था। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बड़ा सवाल ये भी है कि खालिद के पास एग्जाम सेंटर में डिवाइस कैसे पहुंची, जिससे उनके पेपर भेजा।












Click it and Unblock the Notifications