UK NEWS: मदरसों में भी पढ़ाया और गाया जाएगा वंदे मातरम, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कह दी बड़ी बात
UTTARAKHAND Vande Mataram madrsha उत्तराखंड में मदरसों में भी वंदे मातरम पढ़ाया और गाया जाएगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने शिक्षा विभाग के इस आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मदरसों में नए आयाम के साथ मां की तारीफ के साथ वंदे मातरम को शुरु करें।
साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसके उर्दू अनुवाद को लेकर प्रतियोगिता भी शुरू करेंगे। सबसे अच्छा अनुवाद करने वाले को वक्फ बोर्ड की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। शादाब शम्स ने संगीतकार एआर रहमान के 'मां तुझे सलाम' गीत और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा वंदे मातरम का उर्दू में किया अनुवाद का भी जिक्र किया।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड को खत्म कर दिया है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग के आदेश हर स्कूलों और मदरसों में लागू होगा। शिक्षा विभाग द्वारा मदरसों में भी वंदे मातरम पढ़ाया जा रहा है, तो यह स्वागत योग्य है।
उन्होंने कहा कि अब मदरसों में उत्तराखंड का सिलेबस फर्स्ट हाफ में पढ़ाया जाएगा। मदरसों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' भारत माता के प्रति जज्बा पैदा करने के लिए पढ़ाया जाता है, तो इसमें किसी को भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
शादाब शम्स ने कहा कि मां की तारीफ करना या फिर अपने मादरे वतन की तारीफ करना गैर इस्लामी नहीं है। मुस्लिम उलेमाओं को भी चाहिए कि वह इसका और अच्छी तरह से भावार्थ निकालते हुए उर्दू में अनुवाद करें। इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें और नौनिहालों को सिखाएं।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के उर्दू अनुवाद को लेकर वह उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की तरफ से एक प्रतियोगिता भी आयोजित करेंगे। जो भी इसका खूबसूरत और सबसे अच्छा उर्दू अनुवाद करेगा, उसको वक्फ बोर्ड की तरफ से इनाम दिया जाएगा। शादाब शम्स ने कहा कि वंदे मातरम को मदरसों में उर्दू अनुवाद के साथ गया जाएगा, तो उसका ज्यादा प्रभाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications