UK NEWS: पीएम मोदी का देहरादून दौरा, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, यहां रहेगा जीरो जोन
UK PM MODI NEWS:उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के मौके पर 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और जरुरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है किप्रधानमंत्री हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने इन 25 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और 2047 के विकसित भारत निर्माण की दिशा में हमारा राज्य अग्रणी भूमिका निभाने को तत्पर है। उन्होंने जिला प्रशासन देहरादून, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को रजत उत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।एफआरआई में करीब 75 हजार से एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं।
इस बीच दून पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां कर दी है, साथ ही ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
- एफआरआई के 500 मीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है।
- ट्रैफिक प्लान 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन शहर के आंतरिक और बाहरी मार्गों पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
- रूट डायवर्जन प्लान शाम 4 बजे तक ही लागू रहेगा।
- दून पुलिस ने पार्किंग स्थल बनाए हैंं। पार्किंग स्थल से समारोह स्थल पर जाने के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है।
- ट्रैफिक प्लान का सबसे अधिक असर चकराता रोड के मध्य वाया एफआरआई यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा।
- अलग-अलग रूट से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग प्लान भी तय किया गया है. वह अपने रूट के हिसाब से निर्धारित स्थल पर वाहन पार्क करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications