UK NEWS: सात बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, CISF में तैनात बेटी ने मुंडन कराने के बाद दी मुखाग्नि
UK NEWS सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक भावुक घटना सामने आई है। एक पूर्व सैनिक के निधन के बाद उनकी सात बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद श्मशान घाट पर मुखाग्नि देकर बेटे का दायित्व भी निभाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिमलकोट के ऊकाला गांव निवासी पूर्व सैनिक कै किशन कन्याल का हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक के निधन के बाद अंतिम संस्कार की रस्मों को लेकर परिजन और ग्रामीण असमंजस में थे।

बेटा न होने की वजह से परंपरा निभाने की चुनौती खड़ी हुई। लेकिन समाज की रुढ़ीवादी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए दिवंगत किशन कन्याल की सातों बेटियां आगे आईं और उन्होंने सर्वसम्मति से पिता की अंतिम संस्कार की सभी रस्में स्वयं निभाने का निर्णय लिया। सीआइएसएफ में तैनात बेटी ने वर्दी में अर्थी को कंधा दिया और मुंडन भी कराया।
दिवंगत किशन कन्याल की सात बेटियों में तीसरे क्रम की बेटी किरन वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात हैं। पिता के निधन के बाद किरन ने बेटे का फर्ज निभाया। मुंडन कराया और वर्दी में ही पिता की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ अन्य बहनों ने भी अंतिम यात्रा में भाग लिया।
रामेश्वर श्मशान घाट पहुंचकर किरन सहित उनकी बहनें शोभा, चांदनी, नेहा, बबली और दिव्यांशी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। एक अन्य बहन मंजू किसी कारणवश श्मशान घाट नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उन्होंने भी पिता की अर्थी को कंधा देकर अपने दायित्व का निर्वहन किया।
श्मशान घाट पर बेटियों द्वारा निभाई गई इन रस्मों को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बेटियों के इस असाधारण साहस और प्रेम की सराहना करते हुए कहा कि यह घटना केवल अंतिम संस्कार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विचार को साकार करने वाली जीवंत मिसाल है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications