UK NEWS: समुदाय विशेष के अतिथि शिक्षक पर छेड़छाड़ व कुकृत्य के आरोप, हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध
Uttarakhand news: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक अतिथि शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ और छात्र से कुकृत्य के आरोप लगे हैं। अतिथि शिक्षक समुदाय विशेष का होने की वजह से मामला गरमाता जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले में नाराजगी दर्ज कर पुलिस को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
चमोली के दशोली विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज में अतिथि शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ और छात्र से कुकृत्य का मामला सामने आया है। आरोप है कॉलेज का अतिथि शिक्षक ट्यूशन के बहाने छात्रा पर गलत नजर रख रहा था। जिसे लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दशोली ब्लॉक के एक गांव के सरकारी इंटर कॉलेज में तैनात अतिथि शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने ट्यूशन पढ़ने आई कक्षा 7 की छात्रा और कक्षा 12 के दो नाबालिग छात्र के साथ छेड़छाड़ की। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि करीब 3 दिन पुरानी घटना होने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बजाय स्थानांतरित कर रिलीव कर दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
अब विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर भी बड़े सवाल उठ खड़े हुए हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी शिक्षक ने लिखित माफीनामा भी दिया था। मामला बढ़ने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने माफीनामा पुलिस को उपलब्ध कराया। परिजनों की शिकायत के बाद हिंदूवादी संगठनों ने चमोली थाने पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों ने चमोली थाने का घेराव किया। उन्होंने कहा कि घटना को दो-तीन दिन हो गए हैं। आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई को लेकर पुलिस को चेतावनी देते हुए आंदोलन करने की बात की है।












Click it and Unblock the Notifications