मालिक को सबक सिखाने के लिए नौकर ने 13 माह के बच्चे के साथ किया ऐसा, सुनकर चौंक जाएंगे
उत्तराखंड के काशीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। काशीपुर में एक नौकर ने अपने मालिक को सबक सिखाने के लिए उनके 13 माह के मासूम बच्चे को मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

काशीपुर के जूस विक्रेता मो. नदीम के 13 माह के बेटे के गला रेतने के मामले में पुलिस ने आरोपी नौकर आशु को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नदीम की पत्नी ने आशु को शराब पीने पर डांटा था। इसी से नाराज होकर उसने मासूम को जान से मारने की कोशिश की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर के मो. नदीम ने थाने में तहरीर में कहा कि उसने चैती मेले में जूस की दुकान लगाई है। उसके साथ सहारनपुर निवासी आशु भी काम करता है। 21 अप्रैल की रात आठ बजे आशु उसके 13 माह के बेटे अहद को खिलाने की बात कहकर ले गया और देर रात तक नहीं लौटा।
फोन करने पर उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। इसके बाद नदीम ने चैती मेला चौकी को सूचना दी तो पुलिस के कहने पर रात लगभग तीन बजे आशु आया और कहने लगा कि वह बच्चे को ले ही नहीं गया। सख्ती से पूछताछ में उसने अहद को चैती चौराहे के पास शराब के ठेके पर छोड़ने की बात कही लेकिन वहां जाने पर बच्चा नहीं मिला।
22 अप्रैल की सुबह पुलिस ने नदीम को बताया कि अहद मिल गया है और उसकी गर्दन कटी हुई है। इस पर मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशु ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और 21 अप्रैल को नदीम की पत्नी ने उसे शराब पीने को लेकर डांटा। जिसके बाद उसने सबक सिखाने का सोचा।












Click it and Unblock the Notifications