लिव इन रिलेशनसिप का खौफनाक अंत, 6 माह बाद सामने आया सनसनीखेज मामला, युवक ने युवती को दी दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खटीमा शहर में एक युवती की बिना सिर की लाश बरामद की है। जो कि 6 माह पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नानकमत्ता की युवती सितारगंज के युवक के साथ हरियाणा में लिव इन में रहते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को हरियाणा की गुड़गांव पुलिस ने नानकमत्ता निवासी 32 वर्षीय युवती की गुमशुदगी के मामले में सितारगंज गौरीखेड़ा निवासी 25 वर्षीय मुश्ताक अहमद को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में मुश्ताक ने युवती की हत्या की बात कबूली।

इसके बाद सितारगंज पुलिस और हरियाणा पुलिस ने आरोपी मुश्ताक की निशानदेही पर युवती का बिना सिर वाली लाश खटीमा कोतवाली क्षेत्र के नदन्ना इलाके में काली पुलिया के पास से सड़ी गली हालत में बरामद की। पुलिस की खाफी खोजबीन के बाद भी युवती का सिर नहीं मिला। मुश्ताक की युवती से मुलाकात रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में हरियाणा जाते वक्त हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग रहा।
युवती हरियाणा में स्पा सेंटर में काम करती थी। दोनों में प्रेम-प्रसंग होने के बाद वह दोनों गुड़गांव चले गए और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। मुश्ताक हरियाणा में कैब चलाने का काम करने लगा। इसी बीच मुश्ताक अपने घर सितारगंज गौरीखेड़ा आया और नवंबर 2024 में उसने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। लिव इन में रह रही युवती को जब मुश्ताक के शादी के बारे में पता चला तो वह मुश्ताक के घर पहुंची और शादी का विरोध किया।
इसके बाद मुस्ताक युवती को इस्लाम नगर खटीमा में अपने बहन के घर लेकर आया। 16 नवंबर 2024 को मुश्ताक युवती को खटीमा कोतवाली क्षेत्र के नदंन्ना काली पुलिया अंडर पास नहर के पास ले गया। जहां उसने उसकी गला काटकर हत्या कर दी और धड़ को चादर में लपेट कर और सिर को कट्टे में डालकर नहर में फेंक दिया।
परिजनों को जब युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो युवती की बहन ने 19 दिसंबर 2024 को गुड़गांव सेक्टर तीन हरियाणा थाने में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद 30 अप्रैल को हरियाणा पुलिस ने सितारगंज में युवती के लिव इन पार्टनर मुश्ताक को हिरासत में लिया और मामले का खुलासा किया।












Click it and Unblock the Notifications