Udham singh nagar: बरातियों को लेकर जा रही कार पलटी, दूल्हे की नानी, दादी समेत तीन की मौत

उधमसिंह नगर के शक्तिफार्म से बरातियों को लेकर जा रही कार पलटने से दूल्हे के परिवार की तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई।

जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे में दूल्हे की नानी व दादी की मौत हो गई है।बताया गया कि हादसा पूरनपुर पीलीभीत स्थित हरिपुर के जंगल में हुआ।

Udham Singh Nagar Car accideent carrying wedding groom maternal grandmother grandmother died

कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

Recommended Video

    Udham singh nagar: बरातियों को लेकर जा रही कार पलटी, दूल्हे की नानी, दादी समेत तीन की मौत

    मंगलवार की शाम को बैकुंठपुर निवासी दीपांकर सरकार अपने पुत्र नरोत्तम सरकार की बारात चंदिया हजारा के राहुल नगर लेकर निकले। बारात में कई गाड़ियां शामिल थी, जिसमें बारातियों को ले जाया जा रहा था। रात बारातियों से भरी एक कार हरिपुर के जंगल में सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटकर गड्ढे में जा गिरी।

    कई बार पलटने के बाद कार पेड़ से टकराई। दुर्घटना में कार सवार रुदपुर, शक्तिफार्म निवासी रेणुका रानी (70), बैकुंठपुर निवासी कंचन सरकार (64) और बैकुंठपुर निवासी विशाखा मंडल (65) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार नारायण प्रमाणिक (30), गणेश मंडल (21), निहाल मुखर्जी (19), गोविंद (42), मनीष मंडल (14), उमेश सरकार (20), दिपांकर मंडल (17) घायल हो गए।

    इस बीच हादसे की खबर सुनते ही अफरातफरी मच गई। घायलों को सीएचसी पीलीभीत में भर्ती कराया गया। मृतका रेणुका रानी दूल्हे की सगी नानी थी, जबकि कंचन सरकार व विशाखा मंडल दूल्हे की दादी लगती थीं। मौत की घटना के बार परिवार में कोहराम मच गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+