Black friday: उत्तराखंड में दो बड़े हादसे, 5 महिलाओं, तीन बच्चों समेत 10 की मौत
उत्तराखंड में शुक्रवार को दो बड़े हादसे हुए। पहला हादसा टिहरी जिले के नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के पास कार बैक करते समय खाई में जा गिरी। दूसरा हादसा खटीमा के लोहियाहेड के पास अनियंत्रित कार शारदा नहर में जा गिरी।

उत्तराखंड में शुक्रवार को प्रदेश में दो बड़े हादसे हुए। जिनमें पांच महिलाओं, तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई।
कार बैक करते समय खाई जा गिरी
पहला हादसा टिहरी जिले के नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के पास हुआ जहां कार बैक करते समय खाई में जा गिरी। इसमें दंपती सहित पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार अपने रिश्तेदार के घर किसी के मृत्यु पर शोक संवदेना देकर लौट रहे थे।
कार शारदा नहर में जा गिरी
दूसरा हादसा खटीमा के लोहियाहेड के पास अनियंत्रित कार शारदा नहर में जा गिरी। इसमें महिला, तीन बच्चों और चालक की डूबने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications