Uttarakhand: शादी समारोह में जा रहे दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत, मृतकों में पूर्व सांसद का भांजा भी शामिल

उत्तराखंड के सितारगंज के निकट एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतकों में एक पूर्व सांसद बलराज पासी का भांजा था। हादसे के वक्त तीन युवक एक साथ जा रहे थे। इनमें से दो ट्रेन की चपेट में आ गए।

Two friends going to a wedding ceremony died hit by a train, former MP balraaj pashi nephew included among the dead.

रुद्रपुर के भूरारानी निवासी योगेश मैनाली, रोहित मिर्धा निवासी बिलासपुर और मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी (26) निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर से दोस्ती है। रोहित के किसी रिश्तेदार की सितारगंज के निकट किसी गांव में शादी थी, तीनों दोस्त करीब सात बजे रुद्रपुर से सितारगंज के लिए चले।

पुलभट्टा के निकट तीनों बाइक खड़ी कर किसी काम से गौला पर बने रेलवे ब्रिज को पार कर रहे थे कि किच्छा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर रोहित और मिक्कू की मौत हो गई।

मिक्कू पूर्व सांसद बलराज पासी का भांजा था। जो कि वर्तमान में धामी सरकार में उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं। मिक्कू तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

योगेश ने इमरजेंसी नंबर 112 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। परिजनों और पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे।पुलिस टीम योगेश से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मिक्कू तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+