Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का बड़ा फैसला, अब हफ्ते के 2 दिन उत्तराखंड के चार जिलों में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 199 नए लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले है। वहीं, कोरोना से 50 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के चार जिलों में अब हफ्ते के दो दिन पूर्ण लॉकडाउन लागू करने के आदेश दिए। इसके लिए आज शाम को गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

Trivendra Singh Rawat decided to close the office and market two days a week

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह समेत अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रकने पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में लॉकडाउन के दिन और व्यवस्थाएं भी तय की गई। कोरोना पर हुई समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि हफ्ते में पांच दिन ही सरकारी और निजी दफ्तर खुलेंगे। वहीं, शनिवार और रविवार को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और यूएसनगर पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान राज्य की सीमाएं भी सील रहेंगी। इसके लिए आज शाम को गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

दरअसल, गुरुवार को राज्यभर में कोरोना के 199 नए केस सामने आए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने देर शाम मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी के साथ विचार-विमर्श किया और मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जाएं। जरूरी होने पर राज्य की सीमाएं सील करने के साथ ही पूरे राज्य में शनिवार और रविवार के दिन पूरी तरह से लॉकडाउन करने पर भी गंभीरता से कदम उठाया जाए।

यहां आने वाले लोगों और होटलों में बुकिंग करा चुके पर्यटकों की सुविधाओं का भी ख्याल रखना होगा। लॉकडाउन में उन्हीं लोगों को आने की इजाजत दी जाए, जो बेहद जरूरी काम से आ रहे हों। जो लोग पहले से ही यहां के होटलों में बुकिंग करा चुके हैं, उन्हें भी कुछ शर्तों के साथ आने की इजाजत दी सकती है। इधर, स्वास्थ्य सचिव बोले, शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। लॉकडाउन का स्वरूप तय किया जाएगा। शुक्रवार शाम तक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+