राहुल गांधी के सामने केदारनाथ में मोदी के नारे लगने पर त्रिवेंद्र रावत ने कह दी बड़ी बात,जानिए क्या है कनेक्शन

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाल ही में मीडिया को दिया एक बयान जमकर वायरल हो रहा है। ये बयान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की केदारनाथ की धार्मिक यात्रा को लेकर है।

 Trivendra Rawat said thing when Modi slogans raised Kedarnath front Rahul Gandhi, know connection

राहुल गांधी के केदारनाथ धाम पहुंचने पर मोदी-मोदी के नारे लगने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना को लेकर त्रिवेंद्र रावत ने अपनी बात रखते हुए इस तरह धार्मिक पर इस तरह का वातावरण नहीं बनना चाहिए। चाहे वहां कोई भी जाए। आस्था जिनकी भी है, वे वहां जा सकते हैं। इस बयान के अब सियासी मायने भी तलाशे जाने लगे हैं।

राहुल गांधी के केदारनाथ धार्मिक यात्रा के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग राहुल के पहुंचने पर मोदी मोदी के नारे लगाते हुए नजर आए। इसको लेकर सियासत जारी है। उत्तराखंड कांग्रेस ने इसे भाजपा द्वारा प्रायोजित विरोध करार दिया था।

जिसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे तीर्थयात्रियों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया बताया था। इस बीच सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक बयान की चर्चा जारी है। त्रिवेंद्र ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल के साथ पंडा पुरोहितों ने विरोध किया या उनके कुछ अन्य विरोधी लोग वहां मौजूद थे, ये किसने किया, जांच का विषय है।

लेकिन सैद्धांतिक रूप से मैं यह कहना चाहूंगा कि जितने भी हमारे धार्मिक स्थल हैं, वहां इस तरह का वातावरण नहीं बनना चाहिए। चाहे वहां कोई भी जाए। आस्था जिनकी भी है, वे वहां जा सकते हैं। बता दें कि इसी तरह की घटना एक बार पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय भी हुई थी। जब देवस्थानम बोर्ड के विरोध को लेकर पंडा समाज ने केदारनाथ यात्रा के दौरान इसी तरह त्रिवेंद्र रावत का विरोध किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+