Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

New Year Celebration 2024: बर्फबारी के बीच करना है नए साल का स्वागत तो ये है उत्तराखंड के खास डेस्टिनेशन

snowfall places to visit in uttarakhand न्यू ईयर पर फैमिली या दोस्तों के साथ पहाड़ की खूबसूरत ​वादियां और बर्फ का आनंद लेना है। तो पैकिंग शुरू कर दीजिए। उत्तराखंड के कई ऐसे लोकेशन हैं जहां पर बहुत कम बजट में प्रकृति का आनंद लेते हुए न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। न्यू ईयर से पहले ही इन लोकेशन पर बर्फ गिर सकती है। ऐसे में इस बार का न्यू ईयर खास बनाने के लिए अभी से प्लानिंग कर सकते हैं। जानते हैं कि ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में-

Tourist Places Uttarakhand New Year Celebration with snowfall Parties Check Best Places to Visit

गुप्तकाशी
केदारनाथ मार्ग पर कई ऐसी लोकेशन हैं, जहां बर्फ गिरती है। इन लोकेशन पर सालभर रिजॉर्ट और होटल आसानी से मिल जाते हैं। जो कि ज्यादा महंगे भी नहीं होते। यहां 5 से 10 हजार में आसानी से एक दिन का रहना और खाना हो सकता है। साथ ही प्रकृति की भी खूबसूरत वादियां, बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। जाखधर स्थित रैबार रिजॉर्ट के ओनर तिलक खाली ने बताया कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं। यहां पर खूबसूरती, शांति के साथ ही बर्फ भी आसानी से मिल जाएगी। ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ यहां आसानी से न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जा सकता है। ऋषिकेश से गुप्तकाशी करीब 180 किमी है। इस रास्ते को करीब साढ़े 5 घंटे में तय किया जा सकता है।

औली
उत्तराखंड में बर्फबारी के लिए औली सबसे मशहूर है। यहां पर्यटक स्कीइंग डेस्टिनेशन का लुत्फ लेने के लिए भी आते हैं। बर्फ के बीच सर्दियों के दौरान स्कीइंग और औली में गंडोला राइड और कैम्पिंग का मजा भी लोग जरूर लेते हैं। औली अपनी आर्टिफिशियल झील, त्रिशूल चोटी और रोपवे के लिए भी काफी मशहूर है। ऐसे में न्यू ईयर पर फैमिली और दोस्तों के साथ बर्फ के बीच मनाने के लिए औली बेस्ट ​आप्शन हो सकता है।

चोपता
उत्तराखंड में चोपता भी मनाली या शिमला से कम नहीं है। खासकर सुंदरता और बर्फबारी में ये लोकेशन सबसे बेस्ट हैं। विंटर्स में यहां पहाड़ बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। यहां के रिजॉर्ट में रहना भी किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है। कार्तिक स्वामी मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, चंद्रशिला ट्रेक और देवरिया ताल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं, जिन्हें नए साल मे देखना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

हर्षिल
उत्तरकाशी से करीब 80 किमी दूर है हर्षिल। हर्षिल में बर्फबारी के बीच भागीरथी का प्रवाह और आसपास सेब के सुंदर बगीचे पर्यटकों का काफी आ​कर्षित करते हैं। इसके साथ ही यहां पर प्राकृतिक झरने और सुंदर पहाड़ियां परिवार के साथ सबसे अच्छा समय​ बिताने का सबसे बेहतर विकल्प है। यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

मुनस्‍यारी
कुमाऊं मण्डल के पिथौरागढ़ में खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। जहां बर्फबारी के साथ प्रकृ​ति ने दिल खोलकर खूबसूरती दी है। मुनस्‍यारी चारो ओर से पर्वतो से घिरा हुआ है। मुनस्‍यारी के सामने पंचचूली पर्वत, बाई तरफ नन्‍दा देवी और त्रिशूल पर्वत, दाई तरफ डानाधार जो एक खूबसूरत पिकनिक स्‍पॉट भी है और पीछे की ओर खलिया टॉप है। काठगोदाम, हल्‍द्वानी रेलवे स्‍टेशन से मुनस्‍यारी की दूरी लगभग 295 किलोमीटर है और नैनीताल से 265 किलोमीटर है। मुनस्‍यारी में ठहरने के लिए काफी होटल, लॉज और गेस्‍ट हाउस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+