देवभूमि में गुरू देवों का लिया आशीर्वाद, अब चुनाव अभियान का करेंगे श्रीगणेश, MP के CM शिवराज भोपाल रवाना

दो दिन उत्तराखंड में रहकर साधु संतों का आशीर्वाद लेने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले शिवराज ने ऋषिकेश और हरिद्वार में साधु संतों से मिलकर जीत का आशीर्वाद लिया।

Took blessings of Guru Dev in Devbhoomi, now will start the election campaign, MP CM Shivraj leaves for Bhopal

हरिद्वार में शिवराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अपने गुरू देव का आशीर्वाद लेकर लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुट जाएंगे और चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेंगे। शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने जो काम किए हैं, वो अविश्वसनीय हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम चुनाव में जा रहे हैं। केंद्र और राज्य के काम के आधार पर जनता हमें फिर से आशीर्वाद देगी।

बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट की। साथ ही मां गंगा का पूजन और अभिषेक किया। वहीं, विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इससे पहले शिवराज गंगा किनारे अकेले बैठकर कुछ पल बिताते हुए नजर आए।

इसके बाद सीएम चौहान हरिद्वार पहुंचे और शांतिकुंज में डॉक्टर चिन्मय पंड्या से मुलाकात की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद लेते हैं। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफॉर्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों की प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+