देहरादून जू में होगा बाघ का दीदार, बेडे में रखे गए हैं दो बाघ, पर्यटकों के लिए टाइगर बाढ़े का शुभारंभ
देहरादून के जू में अब बाघ के दीदार हो सकेंगे। जू में दो नर बाघ रखे गए हैं, जिसमें एक बाघ की उम्र लगभग 6 वर्ष 9 माह है और दूसरे बाघ की उम्र लगभग 4 वर्ष 9 माह है। पर्यटक अब अन्य वन्यजीवों के साथ-साथ अब देहरादून शहर में बाघों के भी अवलोकन कर सकेंगे।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून जू मालसी में टाईगर बाड़े का शुभारंभ कर पर्यटकों के लिए खोल दिया है। बताया गया कि 8 नवंबर 2024 को केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से बाघों को पर्यटकों के देखने के लिए अनुमति मिलने के बाद ही बाडे का उद्घाटन किया गया है।

बाघ बाड़े का निर्माण केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार मानकों के अनुरूप किया गया है। बाघ बाड़े का निर्माण देहरादून जू के 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले सफारी क्षेत्र में किया गया है। वर्तमान में इस बाघ बाड़े में 02 नर बाघ रखे गए हैं। जिनको राज्य के अलग-अलग स्थानों से रेस्क्यू के बाद कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के ढेला रेसक्यू सेंटर में रखा गया था।
26 फरवरी 2024 को को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड की स्वीकृति एवं निर्देशों के क्रम में दोनों नर बाघों को देहरादून जू लाया गया था। प्रथम बाघ की उम्र लगभग 6 वर्ष 9 माह है तथा द्वितीय बाघ की उम्र लगभग 4 वर्ष 9 माह है।
उत्तराखंड राज्य बाघों की संख्या के मामले में पूरे देश में तीसरे स्थान पर काबिज है, इस दृष्टि से देहरादून जू में पर्यटकों के अवलोकनार्थ बाघों के बाड़े का खोला जाना वन्यजीव संरक्षण एवं जन जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
उत्तराखण्ड में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, देहरादून जू में बाघ बाड़े के उद्घाटन के पश्चात इन्हे पर्यटकों को अन्य वन्यजीवों के साथ-साथ अब देहरादून शहर में बाघों के भी अवलोकन कर सकेंगे,जिससे देहरादून जू एवं राज्य की आय में वृद्धि हागी।












Click it and Unblock the Notifications