राजाजी टाइगर रिजर्व का बाघ पहुंचा हिमाचल, यमुना का जलस्तर कम होते ही लौट सकता है वापस

Dehradun News: राजाजी टाइगर रिजर्व से पिछले साल एक बाघ पलायन कर गया था, जो हरियाणा होते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंच गया था। सैकड़ों किलोमीटर दूर जाने वाल बाघ अब वापसी के रास्ते पर है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह बाघ यमुना नदी का जलस्तर कम होते ही पुराने घर (राजाजी टाइगर रिजर्व) वापस लौट सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुबाकि, पिछले साल अक्टूबर के महीने में राजाजी टाइगर रिजर्व से बाघ अचानक गायब हो गया था। बाघ गौहरी और चिल्ला रेंज से होते हुए गंगा को पार कर मोतीचूर रेंज में पहुंच गया था। इसके बाद यह बाघ यहां से निकलकर हिमाचल की तरफ चला गया था।

tiger news

ऐसा बताया जा रहा है कि फरवरी महीने में इस बाघ के सिंबलवाड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य में होने की सूचना मिली थी। यहां रेणुका के जंगल में बाघ की तस्वीरें ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी। उत्तराखंड के राजाजी टाइग रिजर्व से निकलकर बाघ के हिमाचल पहुंचने पर सभी ने हैरानी भी जताई थी।

वहीं, अब ऐसा माना जा रहा है कि अपनी लंबी यात्रा को जारी रखते हुए बाघ अपने पुराने निवास स्थल राजाजी टाइगर रिजर्व की तरफ लौट सकता है। इस बारे में और जानकारी देते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि फिलहाल इस बाघ की लोकेशन हिमाचल में मिली है।

हिमाचल वन विभाग भी लगातर बाघ के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है, वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उत्तराखंड वन विभाग भी बराबर बाघ की जानकारी ले रहा है। शुरुआत में बाघ के पदचिह्न मिलने पर उत्तराखंड वन विभाग ने कैमरा ट्रैप लगाए थे। इसके बाद बाघ की निगरानी के लिए हिमाचल वन विभाग की ओर से भी कुछ और कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+