Badrinath dham मंदिर में पकड़ा गया भक्तों को पैसे लेकर दर्शन कराने वाला ठग, 7 हजार रुपए में हुई थी डील
बद्रीनाथ मंदिर में भक्तों को पैसे लेकर दर्शन कराने का प्रकरण सामने आया है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ। मंदिर समिति का सफाई हेड छिंदवाड़ा तीर्थयात्रियों से पैसों का लेन-देन करते दिखाई दिया।

चार धाम यात्रा के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। बद्रीनाथ मंदिर में भक्तों को पैसे लेकर दर्शन कराने का प्रकरण सामने आया है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ। मंदिर समिति का सफाई हेड छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों से पैसों का लेन-देन करते दिखाई दिया। जिसके बाद मंदिर समिति ने तुरंत एक्शन लेकर मामले का खुलासा किया।
कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति
तीर्थयात्रियों को पैसे लेकर दर्शन कराने के आरोप के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपने कर्मचारी पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। इसके बाद मंदिर समिति एक बार फिर अलर्ट हो गई है। साथ ही लोगों से अपील की है कि मंदिर में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर कोई इस तरह की ठगी का प्रयास करता है तो तुरंत मंदिर समिति को इसकी सूचना दें।
दलाल सक्रिय हो गए
इन दिनों चारों धामों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिस वजह से दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिस वजह से इसका फायदा उठाने को दलाल सक्रिय हो गए हैैं। बीकेटीसी ने खुद एक ऐसा मामला पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर समिति के बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी के कार्यालय में लगी सीसीटीवी में मंदिर समिति के सफाई हेड वीरू लाल छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों के पैसों का लेन-देन करते दिखाई दिया। मंदिर समिति मंदिर समिति अधिकारियो ने तुरंत तीर्थयात्रियों को बुलाया और सफाई हेड वीरू लाल से आमने-सामने पूछताछ कराई।
सात हजार रूपये नकद लिए
तीर्थयात्रियों ने लिखित आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उनसे दर्शन करने के लिए सात हजार रूपये नकद लिए हैं। जब आरोपी ने सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। इसके बाद मंदिर समिति ने अब इसके लिए उच्च अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति दे दी है। इस घटना के बाद मंदिर समिति पूरी तरह से सजग हो गई है और भविष्य में ऐसी घटना न हो। इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मंदिर समिति को इस बात का भी अंदेशा है कि दूसरे लोग भी इस तरह की ठगी में संलिप्त हो सकते हैं। इसके लिए बारीकी से नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications