पीएम मोदी की देहरादून में होने वाली रैली का जबाव देने के लिए ये है कांग्रेस की रणनीति, जानिए

पीएम मोदी की देहरादून में होने वाली रैली का जबाव देने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी की रैली कर सकती है आयोजित

देहरादून, 30 नवंबर। उत्तराखंड में सत्ताधारी ​भाजपा और विपक्ष कांग्रेस एक दूसरे दल की सियासी चाल पर पलटवार करने में जुटे हैं। पहले चुनावों से पहले परिवर्तन और आशीर्वाद रैली से जहां भाजपा, कांग्रेस एक दूसरे का मुकाबला करते दिखे, वहीं अब केन्द्रीय नेतृत्व को लेकर भी भाजपा, कांग्रेस आमने सामने है। भाजपा लगातार अपने शीर्ष नेतृत्व को उत्तराखंड दौरे करवा रही है। इतना ही नहीं केन्द्रीय मंत्रियों और नेताओं को चुनावों में अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। ऐसे में कांग्रेस भी अब अपने शीर्ष नेतृत्व को उत्तराखंड में लाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी की 4 दिसंबर की रैली का जबाव देने के लिए राहुल गांधी का देहरादून में रैली आयोजित करने की तैयारी में जुट गई हैा जो कि दिसंबर में ही हो सकता हैा

Congress may field Rahul Gandhi to answer PM Modis rally

हर मोर्चे पर डटी है कांग्रेस

उत्तराखंड में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस ने सबसे पहले प्रदेश में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल कर नया फॉर्मूला भी बनाया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को जिम्मेदारी सौंपने के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए, जिससे सभी समीकरणों को साधने में आसानी हो। इतना ही नहीं पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव अभियान समिति बनाई जो कि लंबे समय से उत्तराखंड में प्रचार-प्रसार में जुटी है। इस तरह उत्तराखंड में कांग्रेस ने गणेश गोदियाल और हरीश रावत को ही जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल उनको कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। प्रीतम सिंह बतौर नेता प्रतिपक्ष अपनी रणनीति बनाने में जुटे है। इस तरह कांग्रेस के अदंर तीन चेहरे ही चुनावी मैदान में कांग्रेस का मोर्चा संभाले हुए हैं। हरीश रावत, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह। लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व में से अब तक कोई भी बड़ा चेहरा उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए प्रचार-प्रसार करते हुए नहीं दिख रहा है। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी अपने केन्द्रीय नेतृत्व को उत्तराखंड लाने के लिए दबाव बनाने में जुट गए हैं। जिसके लिए सबसे ज्यादा मांग राहुल गांधी की है। प्रियंका गांधी ने जिस तरह उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली हुई है। ऐसे ही उत्तराखंड में भी कांग्रेस किसी बड़े चेहरे को लाने की कोशिश में है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का जबाव देने के लिए देहरादून में दिसंबर के महिनें में ही कांग्रेस एक रैली का आयोजन कर सकती है।

कार्यकर्ताओं में उत्‍साह के लिए जरुरी है बडा चेहरा

कांग्रेस भाजपा से हर मोर्चे पर आगे निकलने की कोशिश में है। इसके लिए कांग्रेस टिकट बंटवारे को लेकर भी दिसंबर में ही पहली बैठक कर सूची जारी करने की कोशिश में जुटी है। स्क्रीनिंग कमेटी के देहरादून से दिल्ली लौटने के बाद अब दिल्ली में हाईकमान जल्द ही टिकट बंटवारे को लेकर निर्णय ले सकती है। इसके लिए प्रदेश स्तर के नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात कर हर बिंदुओं को लेकर रणनीति तैयार की है। जिसके बाद वे देहरादून लौटकर अब कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने में जुट गए हैं। इसके लिए राहुल गांधी को देहरादून में रैली आयोजित कर कांग्रेस नए सिरे से चुनावी शंखनाद करने में जुटने की तैयार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+