प्रेस कांफ्रेंस में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड से नकल माफियाओं का खेल खत्म हो गया है
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर में भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र "भाजपा का संकल्प- मोदी की गारंटी 2024" के संबध में पत्रकार वार्ता की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा द्वारा बीते रविवार को संकल्प पत्र देश के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की जनता के सामने 2047 तक विकसित भारत बनाने का रोड मैप रखा गया है। यह सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को आगे बढ़ाने , हर व्यक्ति को आगे लाने, समाज के आखरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने, एवं मोदी जी की गारंटी का संकल्प पत्र है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व में लिए गए संकल्प धरातल में उतरे हैं। देश के समग्र विकास और उज्जवल भविष्य के लिए मोदी जी की गारंटी है। विकसित भारत के साथ हर वर्ग के उत्थान की नीव इस संकल्प पत्र के माध्यम से रखी गई है।
सीएम धामी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने समान नागरिक संहिता का संकल्प रखा था। जनता के आशीर्वाद से हमने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया। राष्ट्रपति जी ने भी इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी को आवश्यक बताया गया है। यूसीसी समाज में कुप्रथा खत्म कर हर वर्ग की सुरक्षा तय करेगा। उन्होंने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा संविधान बनाते समय सोचे गए संकल्प प्रधानमंत्री के मोदी नेतृत्व भारत पूरा करेगा। सीएम धामी ने कहा पेपर लीक के लिए प्रभावी कानून देश के भीतर लाने का संकल्प पत्र में उल्लेख किया गया है। धामी कहा हम उत्तराखंड में पहले ही सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर चुके हैं। जिसके नतीजे में हजारों युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता से नौकरियां प्रदान की गई हैं। उत्तराखंड से नकल माफियाओं का खेल खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें मोदी की दो गारंटी को उत्तराखंड सरकार पहले ही कर चुकी है पूरा,CM धामी ने ऐसे पूरा किया संकल्प
-
हल्द्वानी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धाकड़ से धुरंधर बने धामी, चौके के बाद मारेंगे अब सियासी छक्के -
LPG Gas Crisis 93 हजार का बैकलॉग, एक दिन में 24 हजार की आपूर्ति, जानिए क्यों बढ़ रहा बैकलॉग, सामने आई बड़ी वजह -
धामी सरकार के 4 साल: जानिए कैसे विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार में हुए बड़े बदलाव, चार बड़ी उपलब्धियां -
Sikkim Avalanche Warning: सिक्किम-उत्तराखंड में कुदरत का कहर, अगले 24 घंटे भारी, घर से निकलने से पहले ये पढ़ें -
Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या?












Click it and Unblock the Notifications